प्रतापगढ़ में बनेगा 52 KM लंबा बाईपास, 330 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण; किसानों को मिलेगा 300 करोड़ का मुआवजा
प्रतापगढ़ में 52 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिसके लिए 330 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों को लगभग 30 ...और पढ़ें

HighLights
लालगंज, सदर और रानीगंज तहसील के 47 गांवों से होकर गुजरेगा दो लेन का ग्रीनफील्ड बाईपास
अभी तेजी से हो रहा है भूमि का अधिग्रहण, प्रत्येक सप्ताह हो रही कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के विकास को और ऊंची उड़ान देने के लिए जनपद में 52 किलोमीटर लंबे बाईपास का काम शुरू होने वाला है। अभी किसानों से उनकी जमीन खरीदी जा रही है। प्रत्येक सप्ताह इसकी कड़ी निगरानी हो रही है। 330 हेक्टेयर भूमि का कुल अधिग्रहण होना है। 80 प्रतिशत जमीन मिलने पर काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि दो महीने में यह प्रति धरातल पर दिखाई देने लगेगी।
प्रतापगढ़ जनपद में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे भी जनपद से होकर गुजरता है। लगातार सड़कों के बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़कों को चौड़ा करने के साथ बाईपास भी बनाए जा रहे हैं। शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गोंडे से लेकर राजगढ़ तक प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के समांतर 20 किलोमीटर का बाईपास बन रहा है।
लोहंगपुर से लेकर सुखपाल नगर तक चालू भी हो चुका है। शेष का काम तेज गति से चल रहा है। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर पड़ने वाली लालगंज, मोहनगंज, पृथ्वीगंज व रानीगंज बाजार को भी जाम से निजात दिलाने के लिए यहां पर भी बाईपास बनना है। यह बाईपास लालगंज, सदर और रानीगंज तहसील से होकर गुजरेगा। यह वर्मानगर से चिरकुट्टी तक 52 किलोमीटर दो लेन ग्रीनफील्ड बाईपास रहेगा।
मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि एनएच-31 पर वर्मानगर से चिरकुट्टी तक बनने वाले बाईपास के लिए भूमि का अधिग्रहण तेज गति से हो रहा है। 330 हेक्टेयर जमीन के लिए लगभग तीन सौ करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसी माह या अगले माह तक यह काम पूरा हो जाएगा। उसके उपरांत बाईपास का काम शुरू हो जाएगा।
खबरें और भी
आंकड़े
- 330 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है बाईपास के लिए
- 47 गांवों से होकर गुजरेगा दो लेन का ग्रीनफील्ड बाईपास
- 02 फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे सुगम यातायात के लिए
- 02 अंडर पास से होकर भी गुजरेंगे वाहन
- 41 बाक्स क्लवर्ट भी बनेंगे बाईपास पर
- 33 पाइप क्लवर्ट को भी होगा निर्माण
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 400 करोड़ रुपये से बनेंगे सात नए फ्लाईओवर, लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा