Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन से टकराई कार; भाई-बहन की मौत

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:30 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गोंडा निवासी भाई-बहन की मौत हो गई। देर रात पिकअप वाहन से कार की टक्कर में कार चालक ग ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ के रानीगंज में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार-पिकअप वाहन, हादसे में दो की मौत हुई। जागरण

    प्रतापगढ़ के रानीगंज में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार-पिकअप वाहन, हादसे में दो की मौत हुई। जागरण

    HighLights

    1. कार चालक जख्मी, गोंडा जिले के निवासी थे मृतक आकाश व प्रिया

    2. कार चालक को झपकी आने से हादसे की जताई जा रही आशंका

    संसू, जागरण, रानीगंज (प्रतापगढ़)। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर प्रतापगढ़ में 8 जुलाई की रात दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना में गोंडा जनपद के रहने वाले भाई-बहन की मौत हो गई। वे वैगनार कार से गोंडा जिले के मनकापुर कस्बा स्थित अपने घर से जौनपुर जिले के बादशाहपुर में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

    रानीगंज चौराहे के पास हादसा 

    रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर कार की पिकअप वाहन में रात करीब साढ़े 12 बजे रानीगंज चौराहे के पास जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 29 वर्षीय प्रिया उर्फ रोली सोनी पुत्री स्व. राजेंद्र सोनी और उसके भाई 26 वर्षीय आकाश उर्फ मोनू सोनी के साथ गाड़ी चला रहे परिवार के ही मोहित सोनी पुत्र दीनानाथ सोनी को गंभीर चोट लगी।

    गंभीर कार चालक अस्पताल में भर्ती 

    पुलिस की मदद से सभी को ट्रामा सेंटर रानीगंज ले जाने पर प्रिया व आकाश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित सोनी का अस्पताल में इलाज हो रहा है। इस हादसे में पिकअप वाहन के चालक और खलासी को हल्की चोट आई है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात भी ठहर गया था।

    मृतकों के घरवालों को पुलिस ने सूचना दी 

    कार चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। रानीगंज के एसओ रानीगंज वीके सत्यार्थी का कहना है कि मृतक भाई-बहन के घरवालों को रात में ही सूचना दे दी गई। वहीं कार चालक का उपचार चल रहा है।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मखाना की खेती होगी, बिहार से तौर तरीके सीखकर किसान यहां उगाएंगे सूखा मेवा; बढ़ाएंगे आय

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, रेलयात्रियों के साथ शहरवासियों का यातायात सुगम होगा