Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में सभी सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को हर रोज देनी होगी Realtime लोकेशन, आदेश जारी

    Updated: Thu, 28 May 2026 04:04 PM (IST)

    प्रतापगढ़ जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ा कदम उठाया गया है। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अब प्रतिदिन अपनी रि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएंगी। इसके लिए जिम्मेदार प्रभारी चिकित्साधिकारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

    प्रतिदिन सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को रियल टाइम लोकेशन देनी होगी। वैसे यह व्यवस्था पूर्व से ही है, लेकिन अब इसमें सख्ती हो रही है।

    जिले में 17 ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों की सीएमओ कार्यालय से ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से देखी जाएगी। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं विभागीय कार्यक्रमों को गति देने के लिए जिम्मेदार प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

    देखभाल में कोई कोताही न बरतने के निर्देश

    इसके लिए अब स्वास्थ्य विभाग कड़ा रुख अपना रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से विभागीय आदेश के पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम आदमी के स्वास्थ्य की देखभाल में कोई कोताही न बरती जाए।

    सभी चिकित्साधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी समय से अस्पताल पहुंचे और अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ करें। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉक स्तरीय सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रतिदिन रियल टाइम लोकेशन देनी होगी।

    इसके लिए मुख्यालय से ऑनलाइन उपस्थिति ली जाएगी। इसकेे साथ ही टीकाकरण, प्रसूताओं के प्रसव आदि की व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी को शासन ने क्यों हटाया? डॉक्टर सोमनाथ को मिला प्रभार

    खबरें और भी