Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी को शासन ने क्यों हटाया? डॉक्टर सोमनाथ को मिला प्रभार

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 28 May 2026 03:52 PM (IST)

    प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी को पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई एक अभिभावक के साथ गार्ड द्वारा मारपीट की शिकायत के ...और पढ़ें

    डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़।

    डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़।

    HighLights

    1. बेटी से मिलने गए अभिभावक से मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने की थी मारपीट

    2. भुक्तभोगी की शिकायत पर शासन ने की कार्रवाई, बहराइच भेजे गए प्राचार्य

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी को पद से हटा दिया गया है। शासन ने यह कार्रवाई की है। मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर सोमनाथ को प्राचार्य का प्रभार देने का निर्देश दिया गया है। पिछले दिनों बेटी से मिलने जा रहे एक अभिभावक से मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत भुक्तभोगी ने शासन से की थी। 

    यह था पूरा मामला 

    प्रतापगढ़ शहर के रहने वाले सुनील सोमवंशी पत्नी के साथ कार से 20 मई बुधवार शाम मेडिकल कॉलेज बेटी से मिलने वाहन से गए थे। उनका आरोप है कि गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा देख सपाई मानसिकता के गार्ड श्रवण कुमार पाल ने नहीं जाने दिया। इस पर कहासुनी हुई। गार्ड ने मारपीट की और वहीं रोक लिया।

    आरोपित गार्ड के खिलाफ केस दर्ज हुआ था 

    मामला इंटरनेट मीडिया पर चलने से पुलिस को पता चला। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर दंपती को बाहर निकाला। इस प्रकरण में यह भी आरोप है कि गार्ड ने अपने आप को एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार बताकर राजनीतिक तंज भी कसा था। गार्ड श्रवण कुमार पर मारपीट का केस नगर कोतवाली में दर्ज कर लिया गया था।

    प्राचार्य को मूल तैनाती वाले स्थल बहराइच भेजा गया 

    मामले की शिकायत भुक्तभोगी अभिभावक सुनील सोमवंशी ने शासन में की थी। इसी मामले में शासन ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार चतुर्वेदी को हटाने के साथ ही उन्हें मूल तैनाती वाले स्थल बहराइच भेज दिया। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सोमनाथ ने बताया कि शासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RRC प्रयागराज ग्रुप डी भर्ती 2019 : 11वें डीवी के बाद रिप्लेसमेंट पैनल जारी, 16 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी

    यह भी पढ़ें- यात्रियों की जान से खिलवाड़, चालक नहीं अन्य व्यक्ति चला रहा था निजी बस; डंपर से टकराने से 15 लोग घायल