विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रियों की जान से खिलवाड़, चालक नहीं अन्य व्यक्ति चला रहा था निजी बस; डंपर से टकराने से 15 लोग घायल

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 28 May 2026 02:18 PM (IST)

प्रयागराज के खीरी क्षेत्र में लालतारा पुलिस चौकी के पास एक सवारियों से भरी बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर ...और पढ़ें

प्रयागराज के खीरी क्षेत्र में हुई दुर्घटना क्षतिग्रस्त बस और डंपर। जागरणंं

प्रयागराज के खीरी क्षेत्र में हुई दुर्घटना क्षतिग्रस्त बस और डंपर। जागरणंं

HighLights

  1. बस चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल

  2. प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र में दुर्घटना

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार के लालतारा पुलिस चौकी के पास गुरुवार सुबह सवारियों से भरी बस की सामने से आ रही डंपर से भिड़ंत हो गई। इसमें 15 लोग घायल हो गए। खीरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

निजी बस में 20 यात्री थे सवार 

खीरी से गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक निजी बस शहर की तरफ आ रही थी। उसमें 20 लोग सवार थे। बस जैसे ही लालतारा पुलिस चौकी के पास पहुंची सामने से आ रहे डंपर से भिड़ गई। बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। राहगीरों के साथ ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

ये हुए घायल

हादसे में पूजा केसरवानी पत्नी विनोद केसरवानी निवासी ग्राम खीरी, अखिलेश चंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय संगम लाल मिश्रा निवासी ग्राम खीरी, बबलू आदिवासी निवासी ग्राम कौहट, रीता देवी पत्नी अनिल कुशवाहा प्रधान ढेरहन थाना खीरी, सूरज शुक्ला निवासी ग्राम पुरा दत्तू थाना खीरी, देवी श्रीवास्तव निवासी ग्राम बहराइच थाना खीरी समेत अन्य लोग घायल हुए। बस में बैठे अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई।

ड्राइविंग सीट पर चालक नहीं अन्य युवक बैठा था 

यात्रियों की मानें तो बस का चालक बबलू आदिवासी था। हालांकि वह ड्राइविंग सीट के बगल बैठकर  देवी श्रीवास्तव से बस चलवा रहा था। हादसे में देवी श्रीवास्तव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर मौके पर खीरी पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से कुछ लोगों को सीएचसी मेजा भेजा। वहीं कुछ यात्रियों को एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कुछ चोटिल लोगों के स्वजन मौके पर पहुंचे और उनका शहर ले जाकर इलाज कराया। लेकर गए। 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, छाए रहेंगे बादल; मौसम विभाग ने बारिश का भी लगाया पूर्वानुमान

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की टोंस नदी में मिला मध्य प्रदेश के किशोर का शव , पानी में डूबने से मौत या हत्या?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।