Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRC प्रयागराज ग्रुप डी भर्ती 2019 : 11वें डीवी के बाद रिप्लेसमेंट पैनल जारी, 16 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 28 May 2026 02:42 PM (IST)

    उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के आरआरसी प्रयागराज ने लेवल-1 (ग्रुप डी) भर्ती 2019 का 11वां दस्तावेज सत्यापन के बाद 'प्रोविज़नल रिप्लेसमेंट पैनल' जारी किया ...और पढ़ें

    आरआरसी प्रयागराज द्वारा जारी की गई सूची  में 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है।

    आरआरसी प्रयागराज द्वारा जारी की गई सूची में 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है।

    HighLights

    1. 16 अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का रास्ता हुआ साफ

    2. ये लंबे समय से अंतिम चयन की प्रतीक्षा कर रहे थे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) ने लेवल-1 (ग्रुप डी) भर्ती 2019 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 11वें दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के बाद 'प्रोविज़नल रिप्लेसमेंट पैनल' जारी कर दिया है। इस फैसले से उन 16 अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का रास्ता साफ हो गया है, जो लंबे समय से अंतिम चयन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

    16 अभ्यर्थियों को मिली बड़ी खुशखबरी

    आरआरसी प्रयागराज द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, कुल 16 अभ्यर्थियों को विभिन्न मंडलों और यूनिटों में नियुक्ति के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। मंडलवार विवरण की बात करें तो झांसी मंडल में सबसे अधिक नौ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा आगरा मंडल के लिए 5, प्रयागराज मंडल के लिए 1 और ब्रिज लाइन यूनिट के लिए 1 अभ्यर्थी का चयन किया गया है। इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

    भर्ती प्रक्रिया और चयन का आधार

    यह भर्ती वर्ष 2019 में निकाली गई 2019 में भारतीय रेलवे ने लेवल-1 के 1,03,769 पदों पर विशाल भर्ती निकाली थी, जिसमें उत्तर मध्य रेलवे के भी हजारों पद शामिल थे। इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट से गुजरना पड़ा था। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद इनका शारीरिक दक्षता परीक्षण 16 जनवरी 2023 से 2 फरवरी 2023 के बीच आयोजित किया गया था। जो अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षण और अभिलेख सत्यापन (डीवी) में सफल रहे, लेकिन किन्हीं कारणों से मुख्य पैनल में स्थान नहीं बना पाए थे या सीटें खाली रह गई थीं, उन्हें अब इस रिप्लेसमेंट पैनल के माध्यम से नियुक्ति दी जा रही है।


    क्या होता है इन कर्मियों का काम?

    लेवल-1 यानी ग्रुप डी के पदों पर चयनित ये अभ्यर्थी रेलवे के सुरक्षित और सुचारू संचालन में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करते हैं। इनमें मुख्य रूप से ट्रैक मैन (गैंगमैन), प्वाइंट्समैन, हेल्पर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिग्नल एवं टेलीकाम) और पोर्टर जैसे पद शामिल होते हैं। ट्रैक मैन का काम पटरियों की देखरेख और मरम्मत करना होता है ताकि ट्रेनें सुरक्षित चल सकें, वहीं प्वाइंट्समैन स्टेशन संचालन में ट्रेनों के मार्ग बदलने (शंटिंग) में सहायता करते हैं। ब्रिज लाइन में चयनित कर्मी पुलों के रखरखाव का जिम्मा संभालते हैं।

    खबरें और भी

    सावधानी और निर्देश

    आरआरसी प्रयागराज के अध्यक्ष द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह एक अंतरिम पैनल है। केवल पैनल में नाम होने से अभ्यर्थी रेलवे सेवा में नियुक्ति का कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं कर लेता। प्रशासन ने परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती है, फिर भी किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि होने पर सुधार का अधिकार सुरक्षित रखा है। साथ ही अभ्यर्थियों को दलालों और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अब संबंधित मंडलों द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर आगे की ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- यात्रियों की जान से खिलवाड़, चालक नहीं अन्य व्यक्ति चला रहा था निजी बस; डंपर से टकराने से 15 लोग घायल

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज की टोंस नदी में मिला मध्य प्रदेश के किशोर का शव , पानी में डूबने से मौत या हत्या?