प्रतापगढ़ में करंट लगने से बड़े भाई की मौत, बचाने गया छोटा भाई भी झुलसा
प्रतापगढ़ के जामताली दासा चौरा गांव में करंट की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गए। बड़े भाई अनिरुद्ध गौतम की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई शशि गौतम का इला ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
प्रतापगढ़ में बिजली की चपेट में आए दो सगे भाई।
बड़े भाई अनिरुद्ध गौतम की उपचार के दौरान मौत।
छोटे भाई शशि गौतम का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। जामताली दासा चौरा गांव के रहने वाले दो सगे भाई बुधवार को सुबह करीब छह बजे बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर आ रहे थे कि रास्ते में बड़े भाई की मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घायल छोटे भाई का उपचार ट्रॉमा सेंटर रानीगंज में किया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना से घर में कोहराम मच गया।
जामताली दासा चौरा गांव निवासी अनिरूद्ध गौतम 45 वर्ष पुत्र लाल बहादुर गौतम बुधवार सुबह लगभग 6 बजे सो के उठने के बाद घर में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड से पंखे का प्लग निकाल रहे थे, तभी तार छू गया करंट के चपेट में आ गए उनको करंट लगा देख उनका छोटा भाई शशि गौतम 28 बचाने के लिए गया, जिससे वह भी कंरट की चपेट में आकर झुलस गया।
स्वजन व स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन-फानन में उपचार के लिए रानीगंज ट्रॉमा सेंटर ले आए जहां डॉक्टरों ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुलसे दूसरे भाई शशि का ट्रॉमा सेंटर में इलाज किया गया।
मृतक घर पर रहा कर मजदूरी का काम करता है था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि कंरट लगने से अनिरुद्ध की मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें- यूपी संस्कृत बोर्ड 2026 के प्रदेश टॉपर के खिलाफ प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज, अभिलेखों में हेराफेरी करने का आरोप