Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो कांस्टेबलों के बीच लव अफेयर बना पुलिस के लिए सिरदर्द, बेमेल इश्क पर बेल्हा से हमीरपुर तक हंगामा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:22 PM (GMT+05:30)

    प्रतापगढ़ में एक शादीशुदा यातायात सिपाही और महिला आरक्षी के प्रेम प्रसंग ने पुलिस विभाग में हंगामा खड़ा कर दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. यातायात सिपाही और महिला आरक्षी का बेमेल प्रेम प्रसंग।

    2. सिपाही निलंबित, दोनों पर मारपीट व बेवफाई के केस।

    3. पत्नी के हंगामे से प्रतापगढ़ से हमीरपुर तक किरकिरी।

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। शादीशुदा सिपाही का महिला सिपाही से बेमेल इश्क हंगामे की वजह बना हुआ है। केवल प्रतापगढ़ ही नहीं बल्कि हमीरपुर तक हंगामा हो रहा है। इससे पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है।

    सिपाही पर केस दर्ज है, वह निलंबित भी हो गया है, लेकिन दाेनों का याराना है कि टूट नहीं रहा। इधर सिपाही की पत्नी दो-दो जिलों तक जाकर अपना अधिकार मांग रही है तो मारपीट हो रही है।

    यह है पूरा मामला

    यातायात कार्यालय में तैनात रहा सिपाही आनंदजीत कुछ महीने पहले एक महिला सिपाही से करीबी रिश्ते को लेकर चर्चा में आया। सिपाही की पत्नी आरुषी उसकी बेवफाई का सबक सिखाने के लिए निकल पड़ी।

    पति-पत्नी और वो... कहानी की तरह उसने पति से नजदीकियां रखने वाली महिला सिपाही को खूब खरी-खोटी सुनाई। उनमें मारपीट तक हो गई।

    मामला एसपी दीपक भूकर तक पहुंचा तो उन्होंने यातायात सिपाही आनंदजीत को निलंबित कर दिया व आरुषी की तहरीर पर पति व प्रेमिका के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।

    इसके बाद आनंद पुलिस लाइन से भाग गया। उसकी मित्र महिला सिपाही का हमीरपुर ट्रांसफर कर दिया गया तो कई बार सिपाही इश्क फरमाने वहां भी जाने लगा।

    इधर, 15 दिन पहले उसकी पत्नी फिर वहां भी गई और दोनों को एक साथ देख हंगामा किया। है। अब आनंदजीत की पत्नी आरुषी देवी को कहीं से सूचना मिली कि तुम्हारा पति पुलिस लाइन में महिला सिपाही के कमरे पर है, वहां पहुंची तो पति तो बचकर भाग गया और प्रेमिका सिपाही ने उसके साथ मारपीट की।

    इस पर महिला सिपाही पर एक और केस नगर कोतवाली में दर्ज कर लिया गया। यानी नौकरी दांव पर लगाकर इश्क की कसमों को दोनों पुलिस कर्मी निभाने में लगे हैं।

    इधर, पति-पत्नी का झगड़ा उनके परिवार व पुलिस विभाग के लिए सिररर्द बना है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्र का कहना है कि केस दर्ज है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

    जेल जाएगा आरोपित दारोगा

    मानधाता थाने में तैनात रहा दारोगा अर्जुन सिंह जल्दी ही सलाखों के पीछे होगा। उसके खिलाफ जिस युवती ने कई साल तक शादी व मदद का झांसा देकर दुष्कर्म का केस पिछले महीने महिला थाने में दर्ज कराया है, वह फिर एसपी से मिली। कार्रवाई व न्याय की मांग की। बताया कि दारोगा धमकी दे रहा है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपित दारोगा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हिंदी में फेल हुए 200 बिहारी सिपाही, हवलदार बनने का सपना टूटा

    यह भी पढ़ें- ताजमहल पर खुल गई पर्यटक की साड़ी, महिला सिपाही ने की बांधने में मदद; अर्जेंटीना की टूरिस्ट हुई गदगद