Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसों में चार लोगों की मौत, शादी से लौट रहे बाइक सवार 2 युवक और मनगढ़ दर्शन को जाते समय 2 की गई जान

    By Rahul Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 15 May 2026 05:42 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कंधई में नीलगाय से बाइक टकराने से दो युवकों की जान गई, जबकि महेशगंज में कार पेड़ से ट ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ के महेशगंज में सड़क हादसे के पीड़ितों के परिवार के सदस्य। जागरण

    प्रतापगढ़ के महेशगंज में सड़क हादसे के पीड़ितों के परिवार के सदस्य। जागरण

    HighLights

    1. कंधई में नीलगाय से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत व एक गंभीर रूप से घायल

    2. महेशगंज में मनगढ़ जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकराई, दो मृत और तीन लोग जख्मी

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद के दो स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कंधई क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत नीलगाय से टकराने से हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं महेशगंज इलाके में हुए हादसे में दो की मौत हुई। मनगढ़ दर्शन को जा रहे कार सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई जिससे दो की मौत हो गई व तीन घायल हो गए। 

    हादसे में दो की मौत व एक घायल

    कंधई प्रतिनिधि के अनुसार दोस्त की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक गुरुवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से दोनों परिवार गमगीन है।

    शादी से लौट रहे थे दोनों युवक 

    थाना कंधई क्षेत्र के ग्राम जैतिपुर अमसौना में पूरनपुर सिपाह महेरी पृथ्वीगंज निवासी जितेंद्र सरोज की बारात आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद प्रयागराज जनपद के थाना मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम कठवर निवासी विकास (19) पुत्र हीरालाल तथा घना का पुरवा तिलई निवासी रंजीत (18) पुत्र नागेश्वर अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

    ट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर बाइक से टकराई नीलगाय

    देर रात करीब 12 बजे पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर देवनमऊ के पास उनकी बाइक अचानक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और स्वजन की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास और रंजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। 

    खबरें और भी

    हुलासगढ़ गांव के पास हादसा 

    कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी सोनाली पुत्री पिंटू कोरी, शक्ति पुत्र पिंटू, अंतिमा गौतम (18) पुत्री गोविन्द गौतम, महक पुत्री नन्हे अन्नू पुत्र दयाराम, रिचा पुत्री पप्पू हुंडई वरना कार से घर से मनगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। महेशगंज क्षेत्र के हुलासगढ़ गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई। 

    अन्नू और रिचा की हुई मौत 

    हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू किया। इसी बीच  एसओ संदीप कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सीएचसी महेशगंज लें गए। वहां डॉक्टरों ने अन्नू और रिचा को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल अंतिमा, शक्ति और महक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    यह भी पढ़ें- UP में लागू होगा प्रतापगढ़ जिले का डिजिटल रिकाॅर्ड रूम माॅडल, तीन दिन में खसरा-खतौनी की मिलेगी प्रमाणित नकल

    यह भी पढ़ें- भर्तियों को पटरी पर लाने में जुटा उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, नई शिक्षक भर्ती के लिए भी तैयार; अभ्यर्थियों में जगाई भरोसे की लौ