Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लेखपाल अखिल बने असिस्टेंट कमिश्नर, पीसीएस 2024 में सफलता हासिल कर प्रतापगढ़ का नाम किया रोशन

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:44 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में चार मेधावियों ने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है। अखिल पांडेय और विशाल सरोज असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) बने। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, संडवा चंद्रिका। बझान के जगतीपुर निवासी अखिल पांडेय का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कामर्शियल टैक्स) के पद पर हुआ है। अखिल इसके पहले राजस्व लेखपाल के पद पर फतेहपुर जिले में कार्यरत थे। इनके पिता विधि नारायण पांडेय निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बड़ा भाई निखिल सीए हैं। अखिल के चयन से गांव में खुशी का माहौल है।

    यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में संड़वा चंद्रिका क्षेत्र के चार मेधावियों ने परचम लहराया है। इससे क्षेत्र के लोग गदगद है। जिले के प्रमुख चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह के भाई रिटायर्ड शिक्षक गोविंद सिंह निवासी बझान के पौत्र ऋषभ सिंह का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उनके पिता राकेश सिंह केएनआइ सुलतानपुर में एकाउटेंट है।

    ऋषभ गोरखपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करके सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बगल के गांव कोलबजरडीह निवासी शिक्षक सनी देवल के भाई विशाल सरोज का पहले ही प्रयास में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर चयन हुआ। विशाल एग्रीकल्चर से बीटेक करके दिल्ली में रह कर सिविल की तैयारी कर रहे थे।

    इनके पिता विजय बहादुर पहले मुंबई में रह कर टैक्सी चलाते थे। इन दिनों घर में रह कर खेती करते हैं। इनके चयन होने पर शिक्षक बसंत सिंह, चंद्रेश पांडेय, संजय सिंह आदि ने घर पहुंच कर माल्यार्पण करके स्वागत किया।

    खबरें और भी

    रायचंद्रपुर के प्रधान दीपक सिंह के चचेरे भाई उत्कर्ष प्रताप सिंह का भी चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उत्कर्ष के पिता अरुण प्रताप सिंह किसान हैं। उत्कर्ष बीटेक करके सिविल की तैयारी कर रहे थे। इन्होंने दो बार आईएएस परीक्षा का साक्षात्कार भी दिया था।

    पीसीएस में चयन होने पर रिटायर्ड इंजीनियर जेबी सिंह, प्रधान दीपक सिंह व क्षेत्रीय लोगों ने इनका स्वागत किया। अरुण ने कहा कि नियमित रूप से पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है।

    यह भी पढ़ें- UPPCS परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बनीं नेहा सागर, कहा- बचपन का सपना हो गया सच

    यह भी पढ़ें- सरकार फ्री में दे रही UPPCS की कोचिंग, अभ्यर्थी 12 तक कर सकते हैं आवेदन