Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में आंधी-बारिश से कलेक्ट्रेट के सामने गिरा पेड़, बिजली व्यवस्था और आवागमन ध्वस्त

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:02 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में गुरुवार सुबह आंधी और बारिश के कारण कलेक्ट्रेट के सामने एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति और आवागमन बाधित हो गया। ...और पढ़ें

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह नौ बजे बरसात होने लगी। करीब आधे घंटे बरसात हुई।

    वहीं, कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार रात में आई आंधी से सफेदे का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आवागमन भी प्रभावित रहा।

    कलेक्ट्रेट के सामने गिरे पेड़ को सुबह मशीन से काट कर हटाया गया। अब बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। वहीं शिवम गैस गोदाम जाने वाली सड़क पर भी रात में पेड़ गिरने से परेशानी हुई।

    सुबह लोगों सिलिंडर लेने के लिए घूम कर गोदाम जाना पड़ा। -वहीं लालगंज, कुंडा, रानीगंज और पट्टी क्षेत्र में भी बरसात ने होने वाले आयोजनों में खलल डाली। बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा। इससे गर्मी से काफी राहत मिली है। लालगंज क्षेत्र में गुरुवार भोर से ही मौसम का तेवर बदला दिखा।

    सुबह के करीब साढ़े आठ बजे से अचानक बारिश शुरू हो गई। रानीगंज में आंधी तूफान बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

    जगह-जगह लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत पोल गिर गया है, जिससे रानीगंज उपकेंद्र के रैनी फीडर के बभनमई, उगईपुर,कुशफरा,संसारपुर सहित दर्जन भर से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति रात भर ठप रही। उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आंधी-बारिश से थमी ट्रेनों की रफ्तार, बिजली गुल होने से यात्री परेशान

    देर रात व गुरुवार को सुबह विद्युत कर्मी गिरे पेड़ को काटकर तार जोड़कर विद्युत व्यवस्था बहाल करने में लगे हैं। पृथ्वीगंज में बारिश और आंधी के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।