Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में किशोरी के आत्महत्या मामले में आरोपित सगे भाइयों पर मतांतरण का भी मुकदमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 20 Mar 2026 07:51 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। आरोपित सगे भाइयों पर मतांतरण का भी मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों को गि ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ में किशोरी आत्महत्या मामले के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    प्रतापगढ़ में किशोरी आत्महत्या मामले के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    HighLights

    1. किशोर को बाल सुधार गृह और उसके भाई अरमान खान को जेल भेज दिया गया

    2. शादी का दबाव डाले जाने से परेशान इंटरमीडिएट की छात्रा ने की थी आत्महत्या

    3. अंतू की पीड़िता को मुस्लिम समुदाय का किशोर फोन करके परेशान करता था 

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। शादी का दबाव डाले जाने से परेशान किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपित बनाए गए किशोर के भाई अरमान खान पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उसको भी मुकदमे में आरोपित बनाया है। दोनों पर मतांतरण का भी केस दर्ज करके शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    गांव में बाबा के साथ रहती थी किशोरी

    अंतू के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा थी। उसके पिता रोजगार के लिए अहमदाबाद में रहकर नौकरी करते हैं। वह अपने बाबा के साथ रहती थी। गांव का ही मुस्लिम समुदाय का एक किशोर आए दिन छात्रा को फोन करके परेशान करता था। जबरन उस पर शादी और इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाता था। इससे परेशान छात्रा ने 17 मार्च को स्कूल से वापस आने के बाद फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी।

    आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया 

    मामले में किशोरी के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान उसके भाई की भी घटना में संलिप्तता मिली, जिस पर पुलिस ने आरोपित के भाई को भी नामजद किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गांव के पास से गिरफ्तार किया। उनको न्यायालय में पेश किया। किशोर को बाल सुधार गृह और उसके भाई अरमान खान को जेल भेज दिया गया। अंतू थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि जांच में आरोपित का भाई भी दोषी मिला है। इसलिए उसे भी केस में शामिल करके कार्रवाई की गई।

    यह भी पढ़ें- ओएचई में खराबी से प्रतापगढ़ के गौरा रेलवे स्टेशन के निकट ढाई घंटे खड़ी रही अप पंजाब मेल एक्सप्रेस, यात्री परेशान

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनईपी के तहत आठ नए कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी, माइनर विषयों पर भी निर्णय

    खबरें और भी