प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत: बंद रेलवे क्रासिंग को बाइक से रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए
प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बंद रेलवे क्रासिंग ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में भुपियामऊ ओवरब्रिज के निकट ट्रेन की चपेट में आकद पति-पत्नी की मौत हो गई।
HighLights
भुपियामऊ ओवरब्रिज के निकट हुई दुर्घटना
पत्नी को लेकर पति जा रहा था उसके मायके
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद में दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। भुपियामऊ ओवरब्रिज के निकट बंद रेलवे क्रासिंग को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत ह गई। शव क्षत-विक्षत हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई।
लीलापुर थाना के रानीगंज अजगरा निवासी 45 वर्षीय रामकृष्ण यादव की बाजार में ही पान की दुकान है। उसकी दो बेटियों में एक की शादी हो गई है। दामाद शिवबहादुर यादव भी साथ में रहता है। रामकृष्ण शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे 42 वर्षीय पत्नी इंद्रावती को बाइक से देहात कोतवाली के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे धारूपुर स्थित ससुराल जा रहा था।
हाईवे के भुपियामऊ चौराहे पर आने के लिए ओवरब्रिज के नीचे से पुरानी क्रासिंग है। ओवरब्रिज बन जाने पर रेलवे ने इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया है, लेकिन अगल-बगल से लोग जान की परवाह न करते हुए इसे पार करते हैं। ऐसा ही रामकृष्ण ने किया। वह पल्सर बाइक समेत आगे बढ़ा कि बाइक फंस गई। इसी बीच तेज गति से प्रयागराज जा रही मनवर संगम एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन बाइक व दंपती टक्कर मारते हुए चली गई।
आसपास रहे लोग ट्रेन के जाने के बाद मौके पर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसओ कोतवाली देहात पुष्पराज सिंह ने आधार कार्ड से पहचान होने पर मृतकों के घरवालों को ने बताया। मौके पर रामकृष्ण के दामाद शिव बहादुर यादव व इंद्रावती के भाई संजय यादव पहुंचे। शव देख बिलख पड़े। एसओ पुष्पराज सिंह का कहना है कि हादसे में दंपती की मौत हुई है।
स्तब्ध रह गए स्वजन, गूंजी चीत्कार
अजगरा के पान दुकानदार रामकृष्ण व पत्नी की मौत की सूचना पर स्वजन व बाजार के लोग स्तब्ध रह गए। ट्रेन की चपेट में आ जाने दोनों की जान चली जाने पर स्वजन बिलख रहे हैं। घर में दो बेटियां हैं, जिसमें बड़ी बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है। दामाद यहीं रहकर दुकान में सहयोग करता है। उसके दो बच्चे हैं। दूसरी बेटी की शादी नवंबर में तय किए थे। हादसे की सूचना पर मृतक के दरवाजे पर गांव वालों की भीड़ जुट गई।
