Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अतीक अहमद ही नहीं, बेटा अबान भी था विदेशी कुत्तों का शौकीन; देखभाल के लिए किए थे खास इंतजाम

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:57 PM (IST)

    माफिया अतीक अहमद की तरह उनके बेटे अबान को भी विदेशी नस्ल के कुत्ते पालने का बेहद शौक था, जिनकी देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए जाते थे। ...और पढ़ें

    अबान अहमद और अतीक अहमद का फाइल फोटो

    अबान अहमद और अतीक अहमद का फाइल फोटो

    HighLights

    1. अबान को पिता अतीक की तरह विदेशी कुत्तों का शौक था।

    2. कुत्तों की देखभाल और खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता था।

    3. उमेश पाल हत्याकांड के बाद दो कुत्तों की मौत हो गई।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की तरह उसका बेटा अबान भी विदेशी नस्ल के कुत्ते पालने का बेहद शौकीन था। माफिया के घर में कई महंगे और विदेशी नस्ल के कुत्ते रखे जाते थे, जिनकी देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए जाते थे।

    इन कुत्तों के खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता था। उनकी देखभाल के लिए अलग से कर्मचारियों की व्यवस्था भी रहती थी,लेकिन कुत्तों को संतुलित भोजन का विवरण अवान ही तैयार कराता था।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अतीक अहमद को भी लंबे समय से कुत्ते पालने का शौक था और यह शौक उसके बेटे अबान में भी देखने को मिलता था। चकिया क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब माफिया अतीक अहमद जेल में बंद था उस दौरान अबान विदेशी नस्ल के कुत्तों के साथ अक्सर समय बिताता था।

    यही कारण था कि पिता की तरह उसने भी इस शौक को लंबे समय तक बनाए रखा। उमेश पाल की हत्या के बाद जब माफिया अतीक अहमद का पूरा परिवार फरारी काट रहा था उस दौरान माफिया के कुत्तों की बेहतर देखरेख नही हो पाई थी जिससे दो कुत्तों की मौत हो गई थी।

    विदेशी नस्ल के कुत्ते सैडो, कल्लू और डैनी को असरावल कला निवासी तौकीर अली और दरियाबाद के मो. अमन अंसारी ने गोद लिया था। सूत्रों की मानें तो इन इन कुत्तों को देखने के लिए अक्सर अबान आता था।

    यह भी पढ़ें- अबान की मौत के बाद जेल में बिलख उठा अतीक का बेटा अली, 11 महीने पहले नैनी से झांसी हुआ था शिफ्ट

    खबरें और भी