Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, परिवार के सदस्य हुए भावुक

    By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:01 PM (IST)

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित की गईं। उनके परिवार के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। राष्ट्रवादी का ...और पढ़ें

    अजित पवार की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित करते उनके परिवार के सदस्य व अन्य। जागरण

    अजित पवार की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित करते उनके परिवार के सदस्य व अन्य। जागरण 

    HighLights

    1. छोटे बेटे जय पवार ने पूजन के बाद किया विसर्जन 

    2. कश्मीर से कन्याकुमारी तक विसर्जित हुई अस्थियां 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजीत दादा पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। अजीत के छोटे बेटे जय पवार परिवार के सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर आए। वीआइपी घाट से स्टीमर पर सवार होकर सभी संगम तक गए। वहां अजीत पवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

    तीर्थ पुरोहितों ने अस्थि शुद्धि करवाया

    तीर्थ पुरोहित राजेश तिवारी, गोविंद मिश्र और अंकुश शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच अस्थि शुद्धि करवाया। पूजन के बाद अस्थियों को संगम के पवित्र जल में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान जय व परिवार के समस्त सदस्यों की आंखें नम हो गईं।

    विमान हादसे में हुई थी मृत्यु 

    अजीत दादा पवार महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम थे। दादा के नाम से विख्यात रहे अजीत पवार की हर वर्ग के लोगों में पकड़ थी। बीती 28 जनवरी को विमान हादसे में उनकी मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना पुणे जिले के उनके गृहनगर बारामती के हवाई अड्डे के टेबलटाप रनवे के दो सौ मीटर पहले हुई। अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों को विसर्जित किया जा रहा है।

    समर्थकों के लिए भावुक पल

    एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अजीत दादा की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। धीरज के अनुसार मैं अस्थि कलश यात्रा को लेकर हरिद्वार से तेलंगाना तक गया। साथी कई राज्यों में गए। हर जगह अजीत दादा के प्रति प्रेम देखने को मिला। यह उनके समर्थकों के लिये बहुत भावुक पल है।

    खबरें और भी

    तीर्थराज प्रयाग में अस्थि विसर्जन का समापन

    अस्थि विसर्जन का समापन तीर्थराज प्रयाग में हुआ। रविवार को बारामती से चार्टर्ड प्लेन से परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर प्रयागराज आए। अजीत विक्रम सिंह के अनुसार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विशिष्टजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अस्थियों का विसर्जन किया गया।

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थी ध्यान दें, विषय व वर्ग संशोधन कराने वालों को मिलेगा संशोधित प्रवेशपत्र

    यह भी पढ़ें- मानव संपदा पोर्टल पर लंबित हैं 5611अवकाश स्वीकृति के प्रकरण, शिक्षकों व कार्मिकों को करना होगा इंतजार

    अजित पवार के स्वजन भावुक हो गए

    इस अवसर पर अजित पवार के परिवार के सभी सदस्य भावुक थे, उनकी आंखें नम थीं। विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन 28 जनवरी को बारामती में विमान हादसे में हुआ था। रविवार को बारामती से चार्टर्ड प्लेन से परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर प्रयागराज आए थे।