Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Exam 2026 : हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थी ध्यान दें, विषय व वर्ग संशोधन कराने वालों को मिलेगा संशोधित प्रवेशपत्र

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 08 Feb 2026 01:35 PM (GMT+05:30)

    UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के विषय, वर्ग, नाम, जन्मतिथि आदि में संशोधन के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए है ...और पढ़ें

    UP Board Exam 2026 विषय और वर्ग संशोधन कराने वाले विद्यार्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र मिलेगा।

    UP Board Exam 2026 विषय और वर्ग संशोधन कराने वाले विद्यार्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र मिलेगा।

    HighLights

    1. परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन के आए बोर्ड में आए सैकड़ों प्रकरण

    2. विषय एवं वर्ग संशोधन वालों के लिए व्ववस्था सुनिश्चित करेगा यूपी बोर्ड

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे परीक्षार्थियों के विषय व वर्ग सहित नाम, जन्मतिथि आदि में संशोधन के सैकड़ों आवेदन क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से यूपी बोर्ड को प्राप्त हुए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों के विवरण में कोई त्रुटि होने पर उसे सही करने के लिए साक्ष्य के साथ आवेदन पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए थे।

    छात्र-छात्राओं को संशोधित अंकपत्र दिए जाएंगे 

    UP Board Exam 2026 क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त आवेदनों के क्रम में साक्ष्य के आधार पर विवरण संशोधित किया जाएगा। विषय एवं वर्ग में संशोधन होने पर संबंधित छात्र-छात्राओं को संशोधित अंकपत्र प्रदान किए जाएंगे।

    परीक्षार्थियों के विवरण में त्रुटि पर संशोधन का था अवसर

    UP Board Exam 2026 बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कुछ जिलों में परीक्षार्थियों के विवरण में त्रुटि होने पर संशोधन के लिए अवसर प्रदान किया था। इसके लिए त्रुटि में संशोधन के लिए साक्ष्य अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। संशोधन के लिए प्रधानाचार्यों द्वारा प्रति हस्ताक्षरित आवेदन पत्र व संबंधित साक्ष्य मंगवाए।

    सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं

    UP Board Exam 2026 क्षेत्रीय कार्यालयों ने डीआइओएस से प्राप्त छात्र-अभिभावक सहमति पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र, पंजीकरण प्रपत्र तथा कक्षा 10 व 12 की नामावली बोर्ड मुख्यालय को भेज दी है। इसका परीक्षण बोर्ड मुख्यालय में किया जा रहा है। उसके बाद संशोधन किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं।

    खबरें और भी

    सचिव ने कहा- छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं होगी

    यूपी बोर्ड के सचिव ने बताया कि विषय व वर्ग संशोधन के मामलों में संशोधित प्रवेश पत्र निर्गत किए जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। उसी अनुरूप प्रश्नपत्रों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी। परीक्षा से पहले विवरण संशोधित हो जाने पर छात्र-छात्राओं को बाद में अंकपत्र/प्रमाणपत्र में त्रुटि के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- मानव संपदा पोर्टल पर लंबित हैं 5611अवकाश स्वीकृति के प्रकरण, शिक्षकों व कार्मिकों को करना होगा इंतजार

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा को लेकर एक और बड़ा बदलाव, उत्तर पुस्तिका पर लगानी होगी परीक्षा केंद्र संख्या की मुहर