Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानव संपदा पोर्टल पर लंबित हैं 5611अवकाश स्वीकृति के प्रकरण, शिक्षकों व कार्मिकों को करना होगा इंतजार

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 08 Feb 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अवकाश स्वीकृति के 5611 मामले लंबित हैं, जिनमें सीसीएल, अर्नलीव, मातृत्व अवकाश और चिकित्सकीय अवकाश के मामले शामिल हैं। शिक् ...और पढ़ें

    प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश स्वीकृति के 5611 प्रकरण मानव संपदा पोर्टल पर लंबित हैं।

    प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश स्वीकृति के 5611 प्रकरण मानव संपदा पोर्टल पर लंबित हैं। 

    HighLights

    1. मानव संपदा पोर्टल पर सीसीएल के 4704, अर्नलीव के 746 मामले अटके

    2. सब से अधिक सीतापुर में 262, उन्नव में 200 प्रकरण का होना है निस्तारण

    अमलेन्दु त्रिपाठी, प्रयागराज। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों व कार्मिकों के अवकाश, उपार्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश आदि के निस्तारण निर्धारित अवधि में करने के निर्देश हैं। मानव संपदा पोर्टल पर पांच फरवरी 2026 तक के विवरण के अनुसार प्रदेशभर के विद्यालयों में अब तक 5611 मामले लंबित हैं। इनमें सीसीएल के 4704, अर्नलीव के 746, मातृत्व अवकाश संबंधी 106 और चिकित्सकीय अवकाश के 55 प्रकरण हैं।

    शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने सभी बीएसए से मांगा जवाब

    शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिलों के बीएसए को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। यह भी कहा है कि सभी मामलों का निस्तारण अनिवार्य रूप से शनिवार तक कर लिया जाए। पत्र में बताया गया है कि मानव संपदा पोर्टल की समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से 10 फरवरी को की जाएगी।

    बताना होगा, क्यों नहीं निस्तारित हो रहे प्रकरण?

    यह भी स्पष्ट करना होगा कि किन परिस्थितियों में प्रकरण निस्तारित नहीं हो रहे हैं। जनपदवार देखें तो सब से अधिक लंबित मामले सीतापुर में 262 और उन्नव में 200 प्रकरण हैं। इनमें सीसीएल के क्रमश: 207 व 185 मामले हैं।

    प्रयागराज में 166 मामले अवकाश संबंधी लंबित

    इसके अतिरिक्त लखनऊ में 148, मेरठ में 110, मोरादाबाद में 179, रायबरेली में 145, वाराणसी में 164, आगरा में 175, बाराबंकी में 191, बरेली में 160, बहराइच में 106, बिजनौर में 149, बुलंदशहर में 115, फतेहपुर में 152, गोरखपुर में 118, हापुड में 106, कानपुर देहात में 130, कानपुर नगर में 122, प्रयागराज में 166 मामले अवकाश संबंधी लंबित हैं। प्रयागराज में मातृत्व अवकाश के 144 व अर्नलीव के 22 प्रकरण निस्तारित नहीं हुए हैं।

    खबरें और भी

    बीएसए बोले- प्रयागराज में एक भी मामले लंबित नहीं

    इस संबंध में प्रयागराज के बीएसए अनिल कुमार का कहना है कि वर्तमान में जनपद में एक भी मामले लंबित नहीं है। छह फरवरी को मानव संपदा पोर्टल के प्रत्येक प्रकरण निस्तारित कर दिए गए। कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत किए गए तो कुछ रद किए गए। ऐसे शिक्षक भी हैं, जिनके अवकाश रद किए गए हैं लेकिन वे तुरंत दोबारा आवेदन कर दिए हैं। फिलहाल प्रतिदिन शाम को सभी मामलों को निस्तारित कर दिया जाता है।

    प्रतापगढ़ में 54 और कौशांबी में 52 प्रकरण लंबित

    प्रदेश के 75 जिलों में से 19 जिलों में 100 से अधिक मामले लंबित हैं। शेष 56 में 100 से कम प्रकरण हैं। प्रतापगढ़ में 54 कर्मियों के अवकाश के मामले लंबित हैं। कौशांबी में यह संख्या 52 है। अलीगढ़ में 63, अयोध्या में 52, बलिया में 57, जौनपुर में 92 कर्मियों के अवकाश का निस्तारण नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा को लेकर एक और बड़ा बदलाव, उत्तर पुस्तिका पर लगानी होगी परीक्षा केंद्र संख्या की मुहर

    यह भी पढ़ें- LT Grade Teacher Recruitment : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के शारीरिक शिक्षा की संशोधित उत्तरकुंजी UPPSC ने जारी की