विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बीए-बीएड प्रवेश पंजीकरण शुरू, इस तिथि तक अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 05 Jul 2026 06:33 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय बीए-बीएड कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है, जिसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई है। ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।

HighLights

  1. विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जुलाई

  2. एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में शुरू हो चुके हैं बीए-बीएड के लिए पंजीकरण

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय बीए-बीएड (बीएबीएड) कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश केवल सीयूईटी-एनसीईटी 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

बीए-बीएड में 50 सीटें निर्धारित 

विश्वविद्यालय के अनुसार चार वर्षीय बीए-बीएड में 50 सीटें निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों को सीयूईटी-एनसीईटी 2026 का प्रवेश पत्र एवं स्कोर कार्ड, हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की अंकतालिका और प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं हस्ताक्षर तथा आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में नवीनतम जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।

पंजीकरण शुल्क 300 रुपये 

अभ्यर्थियों के लिए आधार कार्ड और अपार आइडी अनिवार्य होगी। सामान्य, ओबीसी (नान-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये, जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रत्येक चयनित पाठ्यक्रम के लिए अलग से पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।

तभी काउंसिलिंग के लिए पात्र होंगे अभ्यर्थी

विश्वविद्यालय के अनुसार केवल वे अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग के लिए पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने प्रोफाइल अपडेट करने के बाद संबंधित कार्यक्रम का चयन कर शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया होगा। इसके साथ ही एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज ने भी चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश् के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Vindhya Expressway : विंध्य एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित एलाइनमेंट में फंसा पेच, UPEIDA नए सिरे से सर्वे के बाद करेगा संशोधन

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एयरो सिटी की मंजूरी के पहले जमीन का सर्किल रेट कम, भूमि अधिग्रहण में नुकसान पर किसानों ने उठाए सवाल