विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AU PhD Admission : 2 सितंबर से पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, अभ्यर्थी पात्रता-आरक्षण नियम यहां देखें

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 31 Aug 2026 08:04 PM (IST)

Allahabad University PhD Admission इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

HighLights

  1. इवि ने जारी की पीएचडी प्रवेश की अधिसूचना, एक से अधिक विषय में आवेदन के लिए अलग पंजीकरण

  2. 25 सितंबर तक मौका, दिसंबर 2025 और जून 2026 के यूजीसी/सीएसआईआर-नेट मान्य

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Allahabad University PhD Admissionइलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। पीएचडी में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण दो सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

पीएचडी प्रवेश में दिसंबर 2025 और जून 2026 में आयोजित यूजीसी/सीएसआइआर-नेट परीक्षाओं के परिणामों को मान्य माना जाएगा। इसके अलावा संबंधित पात्रता के अनुसार बायोटेक्नोलाजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीईटी-डीबीटी), डीएचआर-ब्रेट, नेशनल बोर्ड फार हायर मैथमेटिक्स डाक्टोरल स्कालरशिप परीक्षा, विश्वेश्वरैया पीएचडी स्कीम, गेट, जेस्ट, आइसीएआर की निर्धारित अवधि में आयोजित परीक्षाओं को भी प्रवेश के लिए स्वीकार किया जाएगा।

इन परीक्षाओं की मान्यता संबंधित विषय और पात्रता शर्तों के अधीन होगी। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर के अनुसार जो अभ्यर्थी एक से अधिक विषय में पीएचडी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक विषय के लिए अलग आनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और अलग-अलग पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। यानी एक आवेदन से कई विषयों के लिए दावेदारी नहीं की जा सकेगी।

पीएचडी प्रवेश में केंद्र सरकार और यूजीसी के निर्धारित आरक्षण नियमों के अनुसार सीटों का आरक्षण किया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 7.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (नान-क्रीमी लेयर) के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित है। इसके अलावा दिव्यांगजन के लिए पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू होगा।

Allahabad University PhD Admission प्रवेश निदेशक प्रो. कपिंदर के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी के पीएचडी उपाधि प्रदान करने संबंधी न्यूनतम मानक एवं प्रक्रिया विनियम-2022, समय-समय पर किए गए संशोधनों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी अध्यादेश के प्रावधानों के अनुसार संचालित होगी।

यह भी पढ़ें- स्कूल के बाहर बच्चे घूमते मिले तो गुरुजी पर होगी कार्रवाई, प्रयागराज के BSA ने मातहतों को दिया सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें- PDA का मानचित्रों की NOC को लेकर नया आदेश: महीनों का इंतजार खत्म, 15 दिन में नहीं मिली तो पास होगा मानचित्र