Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय : चार वर्षीय BA BEd पाठ्यक्रम में एक भाषा-एक डोमेन विषय वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:43 PM (GMT+05:30)

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड जारी किए हैं। अब एक भाषा और एक डोमेन विषय वाले अभ्यर् ...और पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    HighLights

    1. विश्वविद्यालय ने बीए-बीएड प्रवेश के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड जारी किया

    2. इस व्यवस्था से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में चार वर्षीय बीएबीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम पात्रता संबंधी अधिसूचना जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा, तीन डोमेन विषय, टीचिंग एप्टीट्यूड तथा जनरल टेस्ट को पात्रता का आधार बनाया गया है।

    हालांकि विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण राहत भी दी है। इसमें किसी अभ्यर्थी ने केवल एक भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) का चयन किया है, तब भी वह प्रवेश के लिए आवेदन करने का पात्र होगा। ऐसी स्थिति में दूसरी भाषा के लिए उसके अंक शून्य दर्ज किए जाएंगे।

    इसी प्रकार यदि किसी अभ्यर्थी ने केवल एक डोमेन विषय लिया है या दूसरे अथवा तीसरे डोमेन विषय की परीक्षा नहीं दी है, तब भी वह आवेदन कर सकेगा। जिन डोमेन विषयों की परीक्षा नहीं दी गई है, उनके लिए संबंधित अभ्यर्थी का स्कोर शून्य माना जाएगा।

    विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है ताकि विषय चयन या परीक्षा विकल्पों के कारण कोई पात्र अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित न रहे। विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं इसके संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीयूईसी-एनसईटी-2026 परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- AU PG Admission 2026-27 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई विभागों का पीजी कटऑफ जारी, 13 जुलाई तक होंगे प्रवेश

    यह भी पढ़ें- रेलवे में शिक्षक भर्ती : RRB ने टीचिंग स्किल टेस्ट का कार्यक्रम धोषित किया, 1,036 पदों पर होगी नियुक्तियां