रेलवे में शिक्षक भर्ती : RRB ने टीचिंग स्किल टेस्ट का कार्यक्रम धोषित किया, 1,036 पदों पर होगी नियुक्तियां
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत शिक्षक भर्ती के लिए टीचिंग स्किल टेस्ट का कार्यक्रम घोषित किया है। यह ...और पढ़ें

RRB ने टीचिंग स्किल टेस्ट का कार्यक्रम धोषित किया है।
HighLights
24 से 31 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
आरआरबी प्रयागराज में खाली हैं 88 पद, अभ्यर्थियों को मौका
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत शिक्षक भर्ती के लिए टीचिंग स्किल टेस्ट का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 24 से 31 जुलाई तक चलेगी। शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा को विभिन्न पदों और श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तारीखों और पालियों (शिफ्ट) में बांटा गया है।
पहले दिन यह परीक्षा
सबसे पहले 24 जुलाई को असिस्टेंट टीचर (महिला) जूनियर स्कूल के पद के लिए टेस्ट होगा। इसके बाद 27 जुलाई से 31 जुलाई के बीच प्राइमरी रेलवे टीचर पद के लिए उम्मीदवार परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह नौ बजे और दोपहर एक बजे की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत सात जनवरी 2025 को आवेदन प्रक्रिया के साथ हुई थी।
इन विषयों के शिक्षकों की होगी भर्ती
इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर कुल 1,036 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिसमें से आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत कुल 88 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों में स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) आदि शामिल हैं। यह भर्ती कला, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, कंप्यूटर साइंस, पीसीबी, पीसीएम, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अनुदेशक, संस्कृत, संगीत, भूगोल, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और शारीरिक प्रशिक्षण जैसे विभिन्न विषयों के लिए की जा रही है।
उम्मीदवार सूबेदारगंज कार्यालय में करें रिपोर्ट
सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सूबेदारगंज, प्रयागराज में रेलवे अस्पताल के पास स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। आरआरबी प्रयागराज के तहत पहले चरण में 51 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है। स्किल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को तैयारी करने के लिए अधिकतम 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वे चाहें तो पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) या किसी अन्य शिक्षण सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।