Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इलाहाबाद HC के आदेश से बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अभ्यर्थियों को राहत, अब 20 जुलाई तक आवेदन का फिर मौका

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 05:45 PM (IST)

    इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 28 अप्रैल 2026 तक न ...और पढ़ें

    बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर शुद्धिपत्र उप्र शिक्षा सेवा चयन की आयोग ने जारी किया।

    बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर शुद्धिपत्र उप्र शिक्षा सेवा चयन की आयोग ने जारी किया।

    HighLights

    1. बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर महत्वपूर्ण शुद्धिपत्र जारी

    2. उप्र शिक्षा सेवा चयन की आयोग 107 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) के 107 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण शुद्धिपत्र जारी किया है। आयोग ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ऐसे सभी अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने 28 अप्रैल 2026 तक विज्ञापन में निर्धारित शैक्षिक अर्हता प्राप्त कर ली थी।

    आयोग के अनुसार विज्ञापन संख्या-51 के तहत 107 पदों का विज्ञापन 28 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। इसमें पहले केवल 31 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) विनियम-2014 के अनुसार निर्धारित अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे।

    इस बीच, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विशेष अपील में सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए नए विज्ञापन की कटआफ तिथि 28 अप्रैल 2026 मानी जाए और उस तिथि तक पात्रता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया जाए।

    हाई कोर्ट ने आयोग को इस संबंध में संशोधन (कोरिजेंडम) जारी करने का दिया था। ऐसे में आयोग ने शुद्धिपत्र जारी कर बताया कि पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन अथवा प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज-मुंबई दुरंतो को प्रतिदिन चलाने, सूबेदारगंज स्टेशन का नाम बदलकर 'कैंट' करने का रेलवे के समक्ष प्रस्ताव रखा

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं? प्रयागराज मनोविज्ञानशाला की हेल्पलाइन पर कॉल कर तत्काल पाएं समाधान