Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AU PG Admission 2026-27 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई विभागों का पीजी कटऑफ जारी, 13 जुलाई तक होंगे प्रवेश

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:23 PM (IST)

    AU PG Admission 2026-27 इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के कटऑफ जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13 जुलाई तक प्रवेश प्र ...और पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में चयनित अभ्यर्थियों का किया जाएगा प्रवेश

    2. निर्धारित समयावधि के बाद रिक्त सीटों पर दूसरी कटॉफ सूची जारी होगी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। AU PG Admission 2026-27 इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शनिवार को कई और पीजी पाठ्यक्रमाें का कटऑफ जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अधिकांश पाठ्यक्रमों में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 13 जुलाई की शाम पांच बजे तक पूरी की जाएगी। निर्धारित समयावधि के बाद रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी कटआफ सूची जारी की जाएगी।

    एमकॉम में सामान्य वर्ग का कटऑफ 159.60 

    एमकॉम पाठ्यक्रम में अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 159.60, ओबीसी के लिए 142, एससी के लिए 128, एसटी के लिए 98 तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 144.40 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी 13 जुलाई दोपहर दो बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। एमए शिक्षाशास्त्र में अनारक्षित वर्ग का कटआफ 126, ओबीसी 114, एससी 104.5, एसटी 63 तथा ईडब्ल्यूएस 102 अंक है। इस पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग 11 जुलाई को आयोजित होगी।

    एमए मध्यकालीन इतिहास में एसटी वर्ग का कटऑफ 

    एमए मध्यकालीन इतिहास में अनारक्षित वर्ग का कटॉफ 176 अंक रखी गई है, जबकि एसटी वर्ग के लिए 38 अंक निर्धारित किए गए हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 जुलाई दोपहर दो बजे है। एमए मनोविज्ञान में अनारक्षित वर्ग का कटअाफ 214, ईडब्ल्यूएस 182.40 और एससी 168 अंक है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पाठ्यक्रम के लिए भी पंजीकरण 13 जुलाई दोपहर दो बजे तक होगा।

    एमएड में ओबीसी का कटऑफ 

    AU PG Admission 2026-27 एमएड में अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 158, ओबीसी 144, एससी 128, एसटी 66 तथा ईडब्ल्यूएस 134 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसकी काउंसिलिंग 11 और 12 जुलाई को आयोजित होगी। एमएससी में अनारक्षित वर्ग की कटआफ 180, ईडब्ल्यूएस 172, ओबीसी 164 तथा एससी 110 अंक रखी गई है, जबकि एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

    खबरें और भी

    एमएससी गणित में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 

    AU PG Admission 2026-27 एमएससी गणित में अनारक्षित वर्ग के लिए 146, एससी के लिए 112 और एसटी के लिए 108 अंक कटआफ निर्धारित किया गया है। एमए समाजशास्त्र में अनारक्षित वर्ग की कटआफ 176.8, ओबीसी 154, एससी 116, एसटी 92 तथा ईडब्ल्यूएस 146 अंक तय किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय : चार वर्षीय BA BEd पाठ्यक्रम में एक भाषा-एक डोमेन विषय वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका

    यह भी पढ़ें- रेलवे में शिक्षक भर्ती : RRB ने टीचिंग स्किल टेस्ट का कार्यक्रम धोषित किया, 1,036 पदों पर होगी नियुक्तियां