Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच खूनी झड़प से छात्रों में आक्रोश, किया चक्का जाम

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:43 PM (IST)

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों की झड़प के बाद बुधवार को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज न होने से नाराज छात्रों ने चक्का जाम किया। ...और पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के विरोध में लाइब्रेरी गेट के बाहर सड़क पर चक्का जाम करते छात्र

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के विरोध में लाइब्रेरी गेट के बाहर सड़क पर चक्का जाम करते छात्र

    HighLights

    1. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र आंदोलन।

    2. मुकदमा दर्ज न होने पर छात्रों ने किया चक्का जाम।

    3. चार नामजद सहित 15-20 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इवि) में फीस वृद्धि और सीट कटौती के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान मंगलवार को हुई खूनी झड़प के बाद बुधवार को तनाव और बढ़ गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने से नाराज सैकड़ों छात्रों और कुछ बाहरी तत्वों ने सीनेट परिसर के लाइब्रेरी गेट के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

    कई घंटों तक लगे जाम के कारण कटरा क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालात बिगड़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने लाइब्रेरी गेट पर कई ताले लगवा दिए। दूसरी ओर लाइब्रेरी गेट पर बार-बार धरना, आवागमन बाधित होने और हिंसा की घटना से भड़के शिक्षक-कर्मचारी भी एकजुट हो गए।

    78598221

    बैठक कर कैंपस में अराजकता की निंदा की। परिसर में मार्च निकाला। इस दौरान लाइब्रेरी गेट पर शिक्षक और प्रदर्शनकारी आमने सामने आ गए। हालांकि शाम को चार के खिलाफ नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद चक्का जाम खत्म हुआ।

    मंगलवार को दिशा छात्र संगठन द्वारा फीस वृद्धि और सीट कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और दूसरे छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें छह छात्र घायल हुए थे। इस प्रकरण में बुधवार सुबह तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो सैकड़ों छात्र विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी गेट के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

    खबरें और भी

    इससे कटरा सहित आसपास के इलाकों में भीषण जाम की स्थिति बन गई। शाम तक प्रदर्शन जारी रहने के बाद कर्नलगंज पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर चार नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

    78598222

    बीए अंतिम वर्ष के छात्र यशदीप कुमार की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में प्रवीन सिंह, अर्जुन सिंह, विकास सिंह और आयुष मिश्रा को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह पुस्तकालय के सामने आरोपियों ने अपने साथियों के मारापीटा और जातिसूचक गालियां दीं।

    अब विवाद के स्थायी समाधान के लिए गुरुवार दोपहर दो बजे छात्रों और इवि प्रशासन के बीच बैठक होगी। थाना प्रभारी कर्नलगंज संजय सिंह यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : दिव्यांग दंपती समेत तीन की नृशंस हत्या, आपसी लड़ाई में चौथा कौन था शामिल?