UP Bar Council Chunav 2025-26 : कौंसिल के निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय 4033 मतों के साथ सबसे आगे, मतगणना जारी
UP Bar Council Chunav 2025-26 मतगणना में निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय 4033 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। प्रयागराज कार्यालय में जारी मतगणना मे ...और पढ़ें

UP Bar Council Chunav 2025-26 सामान्य चुनाव की मतगणना प्रयागराज में हो रही है।
HighLights
प्रयागराज में लगातार बढ़त बनाए हुए नगरहा चौथे स्थान पर पहुंचे
सामान्य चुनाव की मतगणना प्रयागराज स्थित कार्यालय में हो रही है
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। UP Bar Council Chunav 2025-26 बार कौंसिल आफ यूपी के वर्ष 2025-26 के सामान्य चुनाव की मतगणना प्रयागराज कार्यालय में जारी है। शुक्रवार तीन जुलाई को सातवें दिन भी प्रयागराज जनपद के वोटों की गिनती जारी रही। कौंसिल के निर्वतमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर निवासी अनुराग पांडेय के नाम के आगे इस दिन 4033 मत हो गए।
कानपुर के रहने वाले हैं अनुराग पांडेय
बार कौंसिल सचिव रामकिशोर शुक्ल की विज्ञप्ति के अनुसार 332 प्रत्याशियों में अनुराग पांडेय पहले स्थान पर हैं। निवर्तमान अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ (बुलंदशहर) 3441 मतों के साथ दूसरे तथा प्रशांत सिंह अटल (लखनऊ) 3432 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब प्रयागराज के देवेन्द्र मिश्र नगरहा 2895 मत पाकर चौथे और शिरीष कुमार मेहरोत्रा (बरेली) 2813 मतों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
प्रयागराज में सातवें दिन कुल 2516 वोट गिने गए
UP Bar Council Chunav 2025-26 प्रयागराज की बात करें तो यहां सातवें दिन कुल 2516 वोट गिने गए और इनमें 128 अवैध रहे। वैध घोषित 2388 मतों में देवेंद्र मिश्र नगरहा-173, अमरेंद्र नाथ सिंह-120, देवेश कुमार शुक्ला-108, अतुल द्विवेदी-पंकज त्रिपाठी -85 -85, इमरान माबूद खान (आइएम खान)-77, अजय यादव-68, राकेश पाठक-64, पांचूराम मौर्य -63 व धीरज श्रीवास्तव -53 मत पाकर शीर्ष 10 प्रत्याशियों में शामिल रहे।
24 मार्च से शुरू है वोटों की गिनती
अन्य जनपद के जिन प्रत्याशियों को यह अच्छे वोट मिले उनमें मेरठ के रोहिताश्व कुमार अग्रवाल व कानपुर के अनुराग पांडेय रहे। जिनके खाते में क्रमश: 56 व 46 मत और जुड़ गए। इस जिले के कुल 16,221 वोट अब तक गिने गए हैं और इनमें अवैध मतों की संख्या 922 रही है। लगभग तीन महीने की अवधि में (24 मार्च से गिनती शुरू हुई है।) कुल 1,48,930 वोट गिने गए हैं। प्रयागराज 60 वां जिला है। अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में जिलों की गिनती हो रही है।