अतीक की कब्र के बगल में दफन होगा अबान, गांव लाया गया शव; शाइस्ता पर टिकीं STF की निगाहें
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान और उसके साथी सोनू के शव हटवा गांव लाए गए, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मृतक। जागरण
HighLights
अतीक के बेटे अबान और सोनू का शव गांव पहुंचा।
हटवा गांव में पुलिस बल तैनात, मातम का माहौल।
शाइस्ता परवीन पर पुलिस और एसटीएफ की कड़ी नजर।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कानपुर-झांसी राजमार्ग गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में मृत माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद और उसके साथी सोनू की लाश शुक्रवार सुबह हटवा गांव लाई गई। दोनों के शव लाये जाने के बाद पूरा गांव मातम में डूब गया।
एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पीड़ित परिवार के रोते बिलखते सदस्यों को पड़ोसी ढांढस बंधा रहे हैं। अबान की अम्मी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में वांछित है और वह फरार चल रही है। ऐसे में करीबियों की नजर इनामी शाइस्ता पर टिकी है।
उस पर पुलिस और एसटीएफ की टीम भी नजर रख रही है। कहा गया है कि जुमे की नमाज के बाद अबान को कसारी मसारी कब्रिस्तान में उसके अब्बा अतीक और चाचा अशरफ के बगल ही दफनाया जाएगा। जबकि सोनू को हटवा गांव में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अतीक अहमद ही नहीं, बेटा अबान भी था विदेशी कुत्तों का शौकीन; देखभाल के लिए किए थे खास इंतजाम
गुरुवार को अबान झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके साथी सोनू की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हुए। फिलहाल प्रयागराज पुलिस हटवा गांव से लेकर कसारी मसारी कब्रिस्तान तक संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है।