Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब्बा अतीक के सामने गाय, बेटे अबान के सामने बछड़ा; कानपुर-झांसी हाईवे पर दोहराया गया वो खौफनाक मंजर

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:06 AM (IST)

    कानपुर-झांसी राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने से अतीक के बेटे अबान और उसके दोस्त की मौत हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि कार के सामने बछड़ा आन ...और पढ़ें

    बाएं से माफिया अतीक व उसका बेटा अबान की फाइल फोटो। जागरण

    बाएं से माफिया अतीक व उसका बेटा अबान की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, अबान और दोस्त की मौत।

    2. कार के सामने बछड़ा आने से हुआ यह भीषण हादसा।

    3. अतीक के साथ हुए पिछले हादसे की यादें ताजा हुईं।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कानपुर-झांसी राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे अबान और उसके दोस्त की मौत हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि कार के सामने बछड़ा आ गया। इसके चलते ही कार अनियंत्रित हुई थी।

    यह बात जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे अबान के अब्बा माफिया अतीक से जुड़े घटनाक्रम भी लोगों की जुबां पर आने लगे। मार्च 2023 में जब अतीक को साबरमती से जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था, तब पुलिस वैन के सामने एक गाय आ गई थी।

    टक्कर लगने से गाय की मौत हो गई। वह हादसा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुआ था। शुक्रवार को जब अबान साथियों के साथ झांसी जा रहा था, तब कार के सामने बछड़ा आ गया था।

    फटे लिवर-लंग्स, टूटी पसलियां, रक्तस्राव से अबान की हुई मौत
    दुर्घटना में अतीक के बेटे अबान का लीवर-लंग्स फट गए। पसलियां टूट गई और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ। इन कारणों से उसकी मौत हुई। जबकि सोनू के सिर की हड्डी टूटी और दोनों हाथ भी फ्रैक्चर हो गए। झांसी मेडिकल कालेज के तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद चोटों के बारे में जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें- अतीक के बेटे अबान की दुर्घटनाग्रस्त कार का खुलासा, गलत पता, 16 चालान और 6 बार ओवरस्पीडिंग

    अबान की शरीर में कुल 23 चोट मिली। गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे बजे डा. रजनीश, डा. पंकज मुस्तरिया और डा. जिया जफर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।