Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AU Admission 2026-27 : विश्वविद्यालय के PG पाठ्यक्रमों की सात हजार सीटों पर 25 हजार दावेदार

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:16 PM (IST)

    AU Admission 2026-27 इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रवेश की तैयारियां तेज कर दी हैं। 7000 सीटों के लिए 25000 से अधिक दावेदार हैं। विश्वविद्यालय ...और पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    HighLights

    1. 24 जुलाई से शुरू होनी हैं प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं, इस डेडलाइन को देखते हुए तैयारी तेज

    2. एलएलबी की कैंपस व कॉलेज की करीब एक हजार सीटों के सापेक्ष 8735 अभ्यर्थी मैदान में

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। AU Admission 2026-27 इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक (पीजी) सत्र 2026-27 के प्रवेश की तैयारियां तेज कर दी हैं। अपने शैक्षणिक कैलेंडर में पीजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 24 जुलाई से प्रारंभ कराने की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जुलाई के दूसरे सप्ताह में शुरू कर सकताहै। इसको लेकर विस्तृत दिशानिर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द जारी करेगा।

    एक हजार सीट, 8735 अभ्यर्थी 

    इस वर्ष विश्वविद्यालय के 58 परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लगभग सात हजार सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों के लिए 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं। ऐसे में अधिकांश पाठ्यक्रमों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। विशेष रूप से एलएलबी, जहां कैंपस और कॉलेज मिलाकर करीब एक हजार सीटों के लिए 8735 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

    पीजीएटी परिणाम हो चुक हैं घोषित  

    AU Admission 2026-27 विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) के सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। अब अभ्यर्थियों की निगाहें काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पर टिकी हैं। पूरी प्रवेश प्रक्रिया आनलाइन होगी। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप सभी प्रवेश समय पर पूरे कर लिए जाएं, ताकि 24 जुलाई से प्रथम सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं बिना किसी विलंब के शुरू हो सकें।

    कुछ वर्षाें से प्रवेश प्रक्रिया में विलंब

    पिछले कुछ वर्षों से प्रवेश प्रक्रिया में हुई देरी के कारण शैक्षणिक सत्र प्रभावित हुआ था लेकिन इस बार विश्वविद्यालय समयबद्ध सत्र संचालन को प्राथमिकता दे रहा है। यही कारण है कि शैक्षणिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी को दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। उधर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के कारण इस वर्ष प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहेगी। छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    स्नातक के प्रवेश का इंतजार

    AU Admission 2026-27 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का छात्रों को इंतजार है। इवि प्रशासन एनटीए से परिणाम का डेटा मिलने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद ही स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि इसमें अभी कितना समय लगेगा इसपर विश्वविद्यालय कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जाहिर है कि स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया के लिए छात्रों को अभी इंतजार करना होगा। हालांकि पंजीकरण सहित अन्य प्रक्रियाओं के कारण कटआफ जारी करने की प्रक्रिया अगस्त में ही शुरू होने की संभावना अधिक है।

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बीए-बीएड प्रवेश पंजीकरण शुरू, इस तिथि तक अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

    यह भी पढ़ें- Vindhya Expressway : विंध्य एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित एलाइनमेंट में फंसा पेच, UPEIDA नए सिरे से सर्वे के बाद करेगा संशोधन