विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में मिली भाजपा पार्षद के बेटे की लोकेशन, गिरफ्तारी को पुलिस ने बिछाया जाल; प्रयागराज में वकील को मारी थी गोली

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Sat, 22 Aug 2026 02:34 PM (IST)

प्रयागराज में वकील को गोली मारने के आरोपी भाजपा पार्षद राजू शुक्ला के बेटे दीपक शुक्ला की लोकेशन लखनऊ में ...और पढ़ें

प्रयागराज में अधिवक्ता को गोली मारने के आरोपित की पुलिस को लखनऊ में लोकेशन मिली है।

प्रयागराज में अधिवक्ता को गोली मारने के आरोपित की पुलिस को लखनऊ में लोकेशन मिली है।

HighLights

  1. वारदात में शामिल अन्य नामजद आरोपितों की भी तलाश पुलिस कर रही है

  2. शहर के सलोरी इलाके में अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह गोली लगने से घायल है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के सलोरी इलाके में अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह को गोली मारने के मामले में भाजपा पार्षद राजू शुक्ला का बेटा दीपक शुक्ला आरोपित है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह लखनऊ भाग निकला है। उसकी लोकेशन राजधानी लखनऊ में मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। उधर दीपक के नामजद साथी शुभम तिवारी, दिवाकर यादव, निखिल शुक्ला समेत अन्य की भी तलाश की जा रही है।

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज परिसर में मारी थी गोली 

18 अगस्त की रात सलोरी स्थित ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। जान बचाकर भाग रहे वकील अंकित को गोली मार दी गई थी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पार्षद राजू शुक्ला के बेटे दीपक और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया।

चार नामजद व 8 अज्ञात पर केस दर्ज है

घायल अंकित की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। भुक्तभोगी ने आरोप लगाया कि वह अपने घर पर पास मौजूद था। तभी दीपक अपने साथियों के साथ आया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। उसे गोली लगने पर उसके पिता पर भी फायर झोंका गया।

कर्नलगंज इंस्पेक्टर बोले- सभी आरोपित शीघ्र पकड़े जाएंगे

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एफआईआर के बाद दीपक ने शहर छोड़ दिया। वह कुछ साथियों के साथ लखनऊ भाग गया। उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज संजय सिंह यादव का कहना है कि पार्षद के बेटे समेत अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल के निर्माण में देरी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट नाराज, कार्रवाई का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में गंगा-यमुना खतरे के निशान की तरफ तेजी से बढ़ रहीं, गंगा में समाया दो किमी गंगा पथ; सड़क पर जल रहीं चिताएं