Census 2027 : प्रयागराज में जनगणना के लिए मई में शुरू होगा भवनों का सर्वे, मकान मालिकों से इन 33 प्रश्न पूछे जाएंगे
Census 2027 प्रयागराज में 2027 की जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है। मई से भवनों का सर्वे शुरू होगा, जिसमें मकान मालिकों से 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस डिज ...और पढ़ें

Census 2027 जनगणना के प्रथम चरण में प्रयागराज के भवनों का सर्वे मई माह में होगा।
HighLights
जनगणना के लिए 22 मई से भवनों की शुरू होगी डिजिटल गणना
पांच हजार कर्मचारी करेंगे गणना, स्वगणना का भी होगा विकल्प
जागरण संवाददाता,प्रयागराज। Census 2027 भारतीय जनगणना फरवरी 2027 में शुरू होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण व घर गणना हाेगी। 22 मई से प्रयागराज में भवनों की गणना शुरू हो जाएगी, इसके लिए लगभग पांच हजार कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
मकान मालिकों से ये प्रश्न पूछे जाएंगे
Census 2027 भवनों की गणना के दौरान मकान मालिक से 33 प्रश्नों को पूछा जाएंगा। इसमें मुख्य रूप से भवन नंबर, जनगणना का मकान नंबर, मकानों के दीवार में लगने वाली प्रमुख सामग्री, परिवार के मुखिया का नाम, मकान में कमरों की संख्या आदि शामिल रहेगी। मकानों की यह गणना डिजिटल रूप से होगी। इसमें सेल्फ-एनुमरेशन (स्व-गणना) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। शहर में भवनों की गणना एक माह तक की जाएगी।
गणना के दौरान डिजिटल मानचित्र भी तैयार किया जाएगा
Census 2027 जनगणना अधिकारी नगर राजीव कुमार शुक्ल ने बताया कि मकानों की गणना के दौरान एक परिसर में अगर दो लोग रह रहे है और अलग-अलग निकास है तो उसे दो मकान माना जाएगा। बताया कि गणना के दौरान डिजिटल मानचित्र भी तैयार किया जाएगा। इस मानचित्र के आधार पर गणना करने में लगे कर्मचारियों की वास्तविक स्थित समय-समय पर कोई भी कहीं से देख सकेगा।
भवन गणना के बाद दूसरे चरण में जनगणना होगी
Census 2027 जनगणना अधिकारी ने बताया कि भवनों की गणना का काम पूरा करने के बाद दूसरे चरण की जनगणना शुरू होगी। बताया कि पहले चरण की जनगणना पूरी होने के बाद मकान मालिक और किरायेदारों का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।