विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज के नगर आयुक्त से पूछा- कैसे हो गया शहर में जलभराव, जलनिकासी की व्यवस्थाएं कहां गईं?

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 23 Aug 2026 01:15 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में जलभराव पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और नगर आयुक्त से जवाब मांगा। उन्होंने नगर ...और पढ़ें

प्रयागराज जलभराव पर सीएम योगी का सख्त रुख, नगर आयुक्त से पूछे तीखे सवाल।

प्रयागराज जलभराव पर सीएम योगी का सख्त रुख, नगर आयुक्त से पूछे तीखे सवाल।

HighLights

  1. मुख्यमंत्रीआदित्यनाथ ने पूछा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट को जलभराव का क्यों लेना पड़ा संज्ञान

  2. नगर निगम की लापरवाही पर लोगों को हुई दिक्कत पर जताई नाराजगी, अधिकारी रहे निशाने पर

  3. महाकुंभ में सड़कों के किनारे बनाए गए फुटपाथ पर दुकानें आवंटित करने पर सीएम लगाई फटकार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में जलभराव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई है। नगर निगम के अफसर उनके निशाने पर रहे। उन्होंने इन अधिकारियों को फटकार भी लगाई। खासतौर पर नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा से पूछा, कैसे जलभराव हो गया? नगर निगम के अफसरों की फौज क्या कर रही थी?

फुटपाथ पर दुकानें आवंटित करने पर भी किया सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर आयुक्त साईं तेजा से फुटपाथ पर दुकानें आवंटित करने को लेकर भी सवाल किया। कहा कि महाकुंभ में शहर की सड़कें चौड़ी कराईं गईं और पैदल चलने वालों के लिए बेहतरीन फुटपाथ बनवाए गए, जिन पर दुकानें लगवा दी गईं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से बाढ़-जलभराव की समीक्षा की

मुख्यमंत्री शनिवार देर शाम आगामी त्योहारों के साथ ही विभिन्न शहरों में बाढ़ और जलभराव से उत्पन्न हुई समस्या के समाधान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने जनपदवार समीक्षा की। प्रयागराज का नंबर आया तो फौरन पूछे, नगर आयुक्त कौन है। नगर आयुक्त बोले, मैं सीलम साईं तेजा हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रयागराज नगर निगम में क्या हो रहा है। जलभराव को लेकर हाई कोर्ट क्यों संज्ञान लेना पड़ा।

किसके निर्देश पर फुटपाथ को बाजार बना दिया?

मुख्यमंत्री ने पूछा- जलभराव के पहले जलनिकासी की व्यवस्थाएं कहां चलीं गईं। शहर के विभिन्न मार्गों पर महाकुंभ के दौरान बनवाए गए फुटपाथ तथा रोड पटरी पर दुकानें क्यों आवंटित कर दिया। किसके निर्देश पर फुटपाथ को बाजार बना दिया गया। नगर आयुक्त जवाब दे रहे थे कि बीच में उच्चाधिकारियों ने संभाल लिया। मुख्यमंत्री ने चेताया कि जलभराव की समस्या अब पैदा न होने पाए।

शहर के कई इलाकों में कई दिनों तक जलभराव था

शहर में नाला सफाई में अनियमितता के चलते जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर समेत कई मोहल्लों में भीषण जलभराव हो गया था। कई दिनों तक जलभराव होने के चलते शहर की बड़ी आबादी को परेशानी उठानी पड़ी थी। कई दिनों तक लोगों के घरों में पानी भरा रहा। यही नहीं हजारों की संख्या में दोपहिया व चार पहिया पानी में पड़ी होने के चलते लोगों का काफी नुकसान हो गया। ट्रांसफार्मर तक पानी में कई दिन तक डूबे रहे, जिससे बिना बिजली और पानी के लोगों को रहना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Prayagraj Flood : बेलन नदी के बाढ़ से भारी तबाही, पुलों के टूटने से UP-MP के कई गांवों का संपर्क टूटा

यह भी पढ़ें- 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके रेलवे पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, अब निजी अस्पतालों में इलाज होगा आसान