Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एक तरफ देश बनाने वाली कांग्रेस तो दूसरी तरफ उसे बेचने वाली भाजपा', कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रयागराज में कही दो टूक बात

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:25 PM (IST)

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल गौतम ने प्रयागराज में भाजपा पर देश बेचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को देश बनाने वाली पार्टी बताया। उन्होंन ...और पढ़ें

    प्रयागराज में मीडिया से बातचीत करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने राजेंद्र पाल गौतम व अन्य। जागरण

    प्रयागराज में मीडिया से बातचीत करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने राजेंद्र पाल गौतम व अन्य। जागरण

    HighLights

    1. राजेंद्र पाल गौतम ने सत्ता दल पर साधा निशाना

    2. कहा कि छात्रों की गूंज से सहमी हुई है भाजपा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को प्रयागराज में थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बैनर तले गोरे अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी गई। देश जब आजाद हुआ तो वह गरीब देश था। कांग्रेस ने न सिर्फ आधुनिक भारत का सपना देखा, बल्कि इसका निर्माण भी किया। एक तरफ देश को बनाने वाली कांग्रेस है तो दूसरी तरफ उसे बेचने वाली भाजपा।

    सिर्फ प्रधानमंत्री के मन की बात कहने से नहीं चलेगा काम

    सिविल लाइंस स्थित जाेन कनेक्ट बाइ द पार्क होटल में मीडिया से रूबरू प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री के अपने मन की बात कहने से काम नहीं चलेगा। छात्रों की बात भी सुननी होगी। उन्होंने कहा कि बीते 12 साल में करीब एक लाख सरकारी विद्यालय बंद किए जा चुके हैं। सरकार ने न नौकरी के अवसर छोड़े हैं और न ही पढ़ने के। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चिंतित हैं। उन्हें दर्द हो रहा।

    राहुल गांधी छात्रों से बात करने आ रहे प्रयागराज

    बोले कि भाजपा की सरकार में 154 पेपर लीक हो गए। इसलिए राहुल गांधी को आगे आना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष राजनीति करने प्रयागराज नहीं आ रहे हैं। बल्कि, इन्हीं सब मुद्दों पर छात्रों से बात करने आ रहे हैं। उनसे विचार विमर्श करने आ रहे हैं।

    छात्र संवाद कार्यक्रम में रुकावटें डालने के प्रयास

    प्रदेश प्रभारी ने कहा कि छात्र संवाद कार्यक्रम में रुकावटें डालने के प्रयास हो रहे हैं। शासन से मैनेजमेंट को धमकाया जा रहा है। प्रशासन को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। फीरोज गांधी की कब्र पर राहुल गांधी के न आने को लेकर विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के एक बयान पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा को और कुछ आता ही नहीं। यह न शिक्षा की बात करेंगे और न ही रोजगार की। प्रदेश अध्यक्ष एके राय ने कहा कि राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से सरकार घबरा गई है। जिस होटल में वह लोग रुके हैं, उसे भी अचानक खाली करा लिया गया।

    खबरें और भी

    राहुल ने दिया संदेश...मिलकर बदलेंगे हालात

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को संगम नगरी में 'छात्रों की गूंज' नामक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय नजर आए। राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मौजूदा हालात में छात्रों के लिए कोई भविष्य नहीं बचा है। उन्होंने इसे मिलकर बदलने का आह्वान किया और कहा 'हम सब मिलकर बदलेंगे'। छात्रों की गूंज नामक कार्यक्रम केपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।

    यह भी पढ़ें- अली व उमर को भाई के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए इलाहाबाद HC से पैरोल मिली

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में घूस लेते राजस्व निरीक्षक और प्राइवेट मुंशी रंगेहाथ गिरफ्तार, भूमि की पैमाइश करने के लिए मांगी थी रिश्वत