Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में घूस लेते राजस्व निरीक्षक और प्राइवेट मुंशी रंगेहाथ गिरफ्तार, भूमि की पैमाइश करने के लिए मांगी थी रिश्वत

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:51 PM (IST)

    प्रयागराज के हंडिया तहसील में राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और उनके प्राइवेट मुंशी राजेश कुमार को भूमि की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते वि ...और पढ़ें

    घूसखोरी में रंगेहाथ गिरफ्तार प्रयागराज के हंडिया का राजस्व निरीक्षक, उसका प्राइवेट मुंशी। साभार : विजिलेंस

    घूसखोरी में रंगेहाथ गिरफ्तार प्रयागराज के हंडिया का राजस्व निरीक्षक, उसका प्राइवेट मुंशी। साभार : विजिलेंस

    HighLights

    1. दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज

    2. हंडिया तहसील में कार्यरत था, निलंबन की तैयारी

    3. विजिलेंस टीम की कार्रवाई से राजस्व विभाग में खलबली

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की एक बार फिर पोल खुली है। अब हंडिया तहसील के राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और उसके प्राइवेट मुंशी राजेश कुमार को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्रवाई से राजस्व विभाग में खलबली मच गई। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। राजस्व निरीक्षक को निलंबन करने की भी तैयारी चल रही है।

    10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी 

    बताया गया है कि हंडिया तहसील के मौजा वारी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की संक्रमणीय भूमि है। उनके बेटे ने भूमि की पैमाइश करने के लिए कई बार राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी से संपर्क किया। तब राकेश ने कहा कि नपाई कराने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत देना पड़ेगा। तब पीड़ित ने एसपी विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दी।

    गोपनीय जांच के बाद हुई गिरफ्तारी 

    गोपनीय जांच में आरोप सही पाए गए। इंस्पेक्टर विजिलेंस इंस्पेक्टर औरंगजेब खान की अगुवाई में टीम बनाई गई। शुक्रवार दोपहर टीम हंडिया तहसील की बाउंड्री से सटे हुए शास्त्री भवन में पहुंची। इसके बाद घूस लेते राजस्व निरीक्षक और उसके प्राइवेट मुंशी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    राजस्व निरीक्षक मांडा, मुंशी हंडिया निवासी है 

    विजिलेंस का कहना है कि प्राइवेट मुंशी के जरिए ही राजस्व निरीक्षक घूस लेता था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा लिखा गया। राजस्व निरीक्षक मांडा थाना क्षेत्र के चौकठा नरवर गांव का और प्राइवेट मुंशी धनूपुर हंडिया का निवासी है। दोनों को शनिवार को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजस्व निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की भी तैयारी चल रही है।

    खबरें और भी

    रिश्वत मांगे तो इन हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत 

    एसपी विजिलेंस ने अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी रिश्वत की मांगता है तो हेल्पलाइन नंबर-9454404859 और 9454401866 शिकायत की जा सकती है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अली व उमर को भाई के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए इलाहाबाद HC से पैरोल मिली

    यह भी पढ़ें- बेसिक शिक्षा परिषद में बंपर भर्ती : नगर क्षेत्र में 11508 शिक्षकों की भर्ती, रिक्तियां अपलोड; ग्रामीण क्षेत्र में भी रिक्तियों की तैयारी