Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CRPF Group Centre Job Fair : प्रयागराज केंद्र में रोजगार मेला, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने नव चयनितों को दिया नियुक्ति पत्र

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 24 Jan 2026 01:29 PM (IST)

    CRPF Group Centre Job Fair प्रयागराज में सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहाँ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नव चयनित युवाओ ...और पढ़ें

    CRPF Group Centre Job Fair थरवई के पंडिला स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में 18वें रोजगार मेले का उद्घाटन करतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व अन्य विशिष्टजन। जागरण

    CRPF Group Centre Job Fair थरवई के पंडिला स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में 18वें रोजगार मेले का उद्घाटन करतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व अन्य विशिष्टजन। जागरण 

    HighLights

    1. बोलीं- रोजगार मेले के तहत देश के 45 स्थानों पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे

    2. थरवई के पंडिला स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में 18वां रोजगार मेले का हुआ आयोजन 

    संसू, थरवई, प्रयागराज। CRPF Group Centre Job Fair सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पंडिला के मेंस क्लब परिसर में शनिवार को 18वां रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बतौत मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने नव चयनित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के 18वें रोजगार मेले के तहत देश के 45 स्थानों पर एक साथ 61 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।

    रोजगार मेले में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं

    CRPF Group Centre Job Fair अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय मिशन मोड पर रोजगार मेला की शुरुआत की थी। अब तक 11 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और पक्की सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। यह युवाओं की मेहनत, लगन और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।उन्होंने कहा कि आज सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति पत्र दिए जा रहे है।

    नियुक्त कर्मी अपने पद को देश सेवा का माध्यम बनाएं

    CRPF Group Centre Job Fair उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी पक्की नौकरी ही नहीं, है बल्कि जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं और बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा रही है।  नव नियुक्त कर्मियों को अपने पद को केवल व्यक्तिगत सपनों की पूर्ति का साधन न बनाकर, देश सेवा का माध्यम बनाना होगा। युवाओं से कहा कि उनके पास कौशल, प्रतिभा और ऊर्जा का अपार स्रोत है। सरकार हर स्तर पर युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। मिशन कर्मयोगी के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों की दक्षता और कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक बेहतर व प्रभावी बन सके।

    अनुप्रिया ने आर्थिक प्रगति का किया उल्लेख

    CRPF Group Centre Job Fair अनुप्रिया पटेल ने देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत 7.3 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। बीते 11 वर्षों में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास हुआ है।

    खबरें और भी

    अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा अधिक मजबूत 

    बोलीं कि 23 से अधिक शहरों में मेट्रो नेटवर्क, डेढ़ लाख किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग, 150 से ज्यादा हवाई अड्डे, वंदे भारत में रेलवे विभाग में बुलेट ट्रेन जैसी परियोजनाएं नए भारत की तस्वीर पेश कर रही हैं। कहा कि 5जी नेटवर्क, स्टार्टअप मिशन, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की पहचान और प्रतिष्ठा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।

    ये विशिष्टजन उपस्थित थे 

    अनुप्रिया पटेल ने नव चयनित 399 नियुक्ति पत्र वितरित किया चयनित युवक युवतियों से कहा की कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और एक सशक्त, समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें। अनुप्रिया को पुष्प गुच्छ डीआइजी ग्रुप सेंटर धीरज कुमार ने देकर स्वागत किया। इस मौके पर डीआइजी रेंज सुनीत कुमार राय, तरुण कुमार, राकेश त्रिपाठी, केके झा, अविनाश राय, शैलेश कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले गैंग के सरगना का मोबाइल नंबर स्विच आफ, लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही पुलिस

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ सदर की ब्लाक प्रमुख शेषा देवी का निधन, 15 दिन पूर्व घर में फिसलकर गिर गई थीं, इलाज के दौरान मौत