Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CRPF सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध दशा में मौत, तालाब में मिला शव; प्रयागराज के पंडिला सेंटर में थे तैनात

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:06 PM (IST)

    प्रयागराज में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर चंदन सिंह उर्फ मिंटू का शव घर के पास एक तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घरवालों ने हत्या की आशंका ...और पढ़ें

    CRPF के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध दशा में मौत, तालाब में मिला शव; प्रयागराज के पंडिला सेंटर में थे तैनात

    CRPF के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध दशा में मौत, तालाब में मिला शव; प्रयागराज के पंडिला सेंटर में थे तैनात

    HighLights

    1. चंदन सिंह अपनी मां का इलाज कराने के लिए एक दिन पूर्व कोटवा गांव आए थे

    2. शव घर से करीब 50 मीटर दूर कोटवां रोड के बगल स्थित तालाब में पाया गया

    3. घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार स्थित पंडिला सेंटर में तैनात सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर 46 वर्षीय चंदन सिंह उर्फ मिंटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव घर से करीब 50 मीटर दूर कोटवां रोड के बगल स्थित एक तालाब में पाया गया। घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

    कोटवा गांव के निवासी थे चंदन सिंह

    कोटवां गांव निवासी चंदन सिंह उर्फ मिंटू पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह पंडिला स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में पिछले दो वर्षों से सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह मां का इलाज कराने एक दिन पूर्व गांव आए थे। छोटे भाई कुंदन सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे वह घर से स्कूटी से निकले थे। रात 10:30 बजे गांव के ही एक युवक ने देखा कि एक स्कूटी पुलिया के पास तालाब में लटकी है।

    सुबह तालाब में शव पानी में उतराता मिला 

    कुछ देर बाद वहां घर के लोग भी पहुंच गए। स्कूटी पहचान ली। इसके बाद सभी चंदन की तलाश तालाब के चारों तरफ करते रहे। देर रात तक कहीं कुछ पता नहीं चला। चंदन का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। रविवार सुबह तालाब में उनका शव पानी में उतराता ग्रामीणों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। उनके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे। नाक और कान से खून बह रहा था।

    पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

    लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सरायइनायत प्रवीण गौतम ने घटनास्थल की जांच की। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। चंदन सिंह दो भाइयों में बड़े थे। अपने परिवार के साथ पंडिला में रहते थे। उनके दो बेटी और एक बेटा हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण गौतम का कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में यमुना तट पर बनेगा आठ मंजिला आलीशान होटल, पर्यटकों को कम कीमत पर ठहरने-भोजन की व्यवस्था रहेगी

    यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर की 2107 रिक्तियों में कुछ विषयों पर उठाए गए प्रश्न, उच्च शिक्षा निदेशालय से मांगी स्पष्टता