Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जज को हुआ संदेह, कोर्ट में पकड़ा गया फर्जी वकील; प्रयागराज जिला अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान वाकया

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 31 May 2026 06:03 PM (IST)

    प्रयागराज जिला अदालत में सुनवाई के दौरान एक जज को संदेह होने पर फर्जी वकील मुलायम यादव पकड़ा गया। कर्नलगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया औ ...और पढ़ें

    प्रयागराज जिला अदालत में सुनवाई के दौरान फर्जी वकील पकड़ा गया।

    प्रयागराज जिला अदालत में सुनवाई के दौरान फर्जी वकील पकड़ा गया।

    HighLights

    1. कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

    2. फर्जी वकील के आरोप में गिरफ्तार मुलायम यादव प्रतापगढ़ निवासी है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिला अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान एक जज को संदेह हुआ तो फर्जी वकील पकड़ गया। शनिवार दोपहर फर्जी अधिवक्ता के पकड़े जाने से कचहरी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

    पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त मुलायम यादव उर्फ अमर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। फर्जी वकील के आरोप में गिरफ्तार मुलायम यादव प्रतापगढ़ के फतनपुर, रामपुर गौरा गांव का निवासी है।

    बताया गया है जिला अदालत के कक्ष संख्या नौ में अपर सत्र न्यायाधीश एक मुकदमे की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक वकील वहां पैरवी करते हुए दलील पेश करने लगा। उसकी भाषा और तौर-तरीके से न्यायाधीश को संदेह हुआ तो उन्होंने अधिवक्ताओं से जांच करने के लिए कहा।

    पूछताछ और जांच में उसके पास से वास्तविक अधिवक्ता होने का कोई परिचय पत्र, अभिलेख नहीं मिला। तब पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। शिवकुटी निवासी नीरज यादव ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें नीरज ने आरोप लगाया गया है कि मुलायम यादव वकील बनकर उन्हें अपने मुकदमे में पैरवी करने से रोक रहा था। विरोध पर धमकी भी दी थी।

    फिलहाल इस संबंध में इंस्पेक्टर कर्नलगंज संजय सिंह यादव का कहना है कि फर्जी वकील के आरोप में मुलायम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई की गई है।

    यह भी पढ़ें- नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को गर्भ समापन की मिली अनुमति, प्रयागराज जिला न्यायालय का अहम फैसला

    यह भी पढ़ें- टीएमसी का पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज में गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई मामले में दर्ज है मुकदमा

    खबरें और भी