Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज में गिरफ्तार, हत्या की कोशिश के केस में वांछित थे

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 31 May 2026 04:48 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी विधायक खोकन दास को प्रयागराज के हंडिया से गिरफ्तार किया गया है। उन पर पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर मामले दर् ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण सीट से टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास। सौ. पुलिस मीडिया सेल

    पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण सीट से टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास। सौ. पुलिस मीडिया सेल

    HighLights

    1. पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण सीट से टीएमसी का पूर्व विधायक है खोकन दास

    2. कार से भाग रहे थे, हंडिया में टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करके पकड़ा गया

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बंगाल में हत्या की कोशिश, बलवा के मुकदमे में वांछित चल रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक खोकन दास को हंडिया टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार दोपहर बंगाल पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के सहयोग से घेरेबंदी करके पूर्व विधायक को पकड़ा। वह कार में तीन लोगों के साथ दिल्ली से बंगाल की तरफ जा रहे थे, तभी उन्हें दबोचा गया। अभियुक्त खोकनदास का ट्रांजिट रिमांड बनवाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें बंगाल ले जाया जाएगा।

    हत्या का प्रयास, बलवा आदि में दर्ज है मुकदमा 

    बताया गया है कि वर्ष 2012 में बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के वर्धमान दक्षिण से खोकन दास विधायक थे। वह इस बार भी टीएमसी से प्रत्याशी थे, लेकिन 30 हजार वोट से हार गए। जून 2025 में वर्धमान में खोकन दास के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उस मुकदमे में पूर्व विधायक वांछित चल रहे थे।

    लोकेशन दिल्ली में मिली तो पुलिस ने पीछा किया 

    उनकी गिरफ्तारी के लिए बंगाल के एक इंस्पेक्टर की अगुवाई में दारोगा और सिपाहियों की टीम लगी थी। कुछ दिन पहले उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली तो पुलिस टीम ने पीछा किया। इसका पता चलते ही खोकन दास तीन साथियों के साथ कार से ही निकल पड़े।

    हंडिया टोल प्लाजा पर पकड़ा गया 

    रविवार दोपहर 12 बजे के बाद वह प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे तो बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेर लिया। इसके बाद सभी को हंडिया थाने ले जाया गया। वहां पूछताछ करते हुए पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की गई। फिर ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट ले जाया गया। उनके साथ रहे बाकी लोगों को छोड़ दिया गया।

    खबरें और भी

    बंगाल पुलिस ट्रांजिट रिमांड बनवाकर साथ ले जाएगी 

    थाना प्रभारी हंडिया अनूप सरोज ने बताया कि हत्या की कोशिश के मुकदमे में वांछित खोकन दास बंगाल जा रहे थे, तभी टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। बंगाल पुलिस ट्रांजिट रिमांड बनवाकर साथ ले जाएगी।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी-कानपुर NH पर बड़ा हादसा टला, आपस में टकराए तीन ट्रक व दो में लगी भीषण आग; धमाके से बचा पेट्रोल पंप

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत; खेलने के दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा