Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में बड़ी घटना : तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, गुस्साई भीड़ ने पुलिस जीप तोड़ी; हंगामे पर हत्या का केस दर्ज

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 31 May 2026 12:53 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। वे अपने नाना के घर आए थे और खेलते समय गहरे पानी म ...और पढ़ें

    प्रयागराज में थरवई क्षेत्र के कटियाही गांव में भाई-बहन के तालाब में डूबने की घटना के बाद पहुंची पुलिस व भीड़। जागरण

    प्रयागराज में थरवई क्षेत्र के कटियाही गांव में भाई-बहन के तालाब में डूबने की घटना के बाद पहुंची पुलिस व भीड़। जागरण

    HighLights

    1. गंगापार के थरवई की घटना, घंटों धरने पर बैठे रहीं दो विधायक, हुआ हंगामा

    2. आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, बच्चों की मौत से गांव में मातम

    संसू, थरवई (प्रयागराज)। गंगापार के थरवई क्षेत्र स्थित कटियाही गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना रविवार सुबह हुई। यहां तालाब में डूबने से नाबालिग भाई-बहन की मौत हो गई। वे खेलने के दौरान तालाब के गहरे पानी में चले गए थे। जब घरवालों को पता चला तब तक देर हो चुकी थी।

    गुस्साई भीड़ ने थरवई थाने की जीप का शीशा तोड़ा

    बच्चों के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। इसका पता चला तो सपा विधायक गीता पासी, विजमा यादव समेत कई जनप्रतिनिधि घंटों धरने पर बैठे रहे। गुस्साई भीड़ ने थरवई पुलिस की जीप का शीशा तोड़ दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने गांव के चार युवकों पर हत्या का मुकदमा कायम किया। इसके बाद गांव वालों ने बच्चों का शव उठाने दिया। रात को ही पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। नामजद चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    Madhu file photo

    ननिहाल आए थे मासूम भाई-बहन 

    उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल गांव निवासी अवधेश यादव डेयरी चलाते हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा सचिन यादव और 12 साल की बेटी मधु अपने ननिहाल कटियाही गांव में रहकर पढ़ाई करते थे। मधु सातवीं और सचिन तीसरी कक्षा की छात्रा थी। नानी मालती ही उनका पालन-पोषण करती थी। कटियाही गांव के बाहर जगदीश कुमार सरकारी पट्टा लेकर मछली पालन करता है।

    sachin file photo

    अगर नहाने जाते तो शरीर पर पूरे कपड़े न होते?

    बताया जाता है है कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सचिन और उसकी बहन भैंस चराते हुए तालाब की तरफ चले गए। इसके बाद दोनों की तालाब में डूब गए। इसका पता चलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। आनन-फानन उन्हें मशक्कत के बाद बाहर निकालकर निकट के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे गांव में गम व गुस्सा छा गया। रोते-बिलखते माता-पिता गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चों के शरीर पर कपड़े थे। अगर नहाने जाते तो पूरा कपड़े नहीं पहनते।

    खबरें और भी

    distroyed police vehicil

    घरवालों ने मछली पालकों पर हत्या का लगाया आरोप 

    घरवालों ने मछली पालक जगदीश कुमार धुरिया, नन्हें, संतोष, कल्लू पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि उनके साले ने देखा कि चारों युवक बच्चों को लात-घूसों से मारकर तालाब में धकेला था। शोर मचाने पर वह बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर भाग गए। हालांकि हत्या का कारण साफ नहीं किया।

    हंगामे के बाद हत्या का लिखा गया मुकदमा 

    उधर, बच्चों की मौत का पता चलते ही सपा विधायक गीता पासी, विजमा यादव, एमएलसी, सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोग गांव पहुंचे। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इस बीच पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने जब आरोपितों को पकड़कर जीप में बैठाने लगी तो गुस्साई भीड़ ने पथराव कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। शाम तक चली बातचीत और हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा कायम किया।

    दोनों बच्चे भैंस चराने के लिए तालाब की तरफ गए थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    - अरुण पराशर, एसीपी थरवई।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का लगा करंट, मिस्त्री और मजदूर की चली गई जान

    यह भी पढ़ें- UP TGT Exam : 3539 पदों की टीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से करें डाउनलोड