Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे पर यूपी रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू, कम समय में प्रयागराज से मेरठ 839 रुपये में पहुंच सकेंगे यात्री

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 18 May 2026 12:31 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश रोडवेज ने गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। यह सेवा 18 मई से लीडर रोड डिपो द्वारा संचालित होगी, जिससे ...और पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ के बीच रोडवेज की बस सेवा शुरू हुई।

    गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से मेरठ के बीच रोडवेज की बस सेवा शुरू हुई।

    HighLights

    1. प्रयागराज से मेरठ के बीच यात्रा अधिक सुगम, तेज और आरामदायक हो सकेगी

    2. प्रयागराज के लीडर रोड डिपो करेगा बसों का संचालन, कम समय में तय होगी दूरी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी के निवासियों और नियमित यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रयागराज से मेरठ के बीच यात्रा को अधिक सुगम, तेज और आरामदायक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी सीधी बस सेवा का आधिकारिक संचालन आज सोमवार यानी 18 मई से शुरू कर दिया है। इस नई सेवा की जिम्मेदारी प्रयागराज के लीडर रोड डिपो को सौंपी गई है, जिससे दोनों प्रमुख शहरों के बीच की दूरी अब बेहद कम समय में तय की जा सकेगी।

    विद्यावाहिनी मैदान से हुई शुरुआत

    इस सीधी बस सेवा की पहली बस सोमवार सुबह प्रयागराज के विद्यावाहिनी मैदान से मेरठ के लिए रवाना हुई। एक्सप्रेसवे पर बसों के दौड़ने से अब यात्रियों को पारंपरिक रूटों के मुकाबले काफी कम समय लगेगा। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के एक्सप्रेसवे के जरिए सीधे उनके गंतव्य तक पहुंचाना है।

    रास्ते में जलपान को दो स्टॉपेज, किराया 839 रुपये तय

    लंबी दूरी के इस सफर को यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रास्ते में दो चुनिंदा स्थानों पर जलपान (रिफ्रेशमेंट) के लिए ठहराव (स्टॉपेज) तय किया गया है। किराए की बात करें तो विभाग ने प्रयागराज से मेरठ तक का सफर बेहद किफायती रखा है। इसके लिए प्रति यात्री 839 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है, जो निजी वाहनों या अन्य साधनों की तुलना में काफी बजट-अनुकूल है।

    फिलहाल इस सेवा को एक तय समय सारणी के अनुसार शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में यात्रियों के रिस्पांस, उनकी संख्या और फीडबैक को देखा जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो भविष्य में बस के संचालन समय और फेरों में जरूरी बदलाव भी किए जा सकते हैं।
    - रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (यूपी रोडवेज)

    खबरें और भी

    आम जन के साथ व्यापारी-छात्रों को सीधा लाभ

    गंगा एक्सप्रेसवे पर इस सीधी बस सेवा के शुरू होने से सबसे ज्यादा राहत व्यापारी वर्ग, नौकरीपेशा लोगों और छात्र-छात्राओं को मिलेगी। प्रयागराज और मेरठ दोनों ही शिक्षा और व्यापार के बड़े केंद्र हैं। अब तक दोनों शहरों के बीच सीधा और तेज सड़क संपर्क न होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी और समय भी बर्बाद होता था। हालांकि अब गंगा एक्सप्रेसवे के इस्तेमाल से समय की भारी बचत होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और छात्रों का आवागमन भी सुरक्षित व तेज हो सकेगा।
    रोडवेज के इस कदम से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और परिवहन व्यवस्था को एक नई मजबूती मिली है। स्थानीय नागरिकों ने भी सरकार और परिवहन निगम की इस पहल का स्वागत किया है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज से 'कोंकण तट के प्रवेश द्वार' पनवेल तक सीधी ट्रेन सेवा मिलेगी, मुंबई जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी

    यह भी पढ़ें- कालिंदीपुरम, शांतिपुरम और नैनी आवासीय योजनाओं में 300 भूखंडों की बिक्री करेगा PDA, रजिस्ट्रेशन शीघ्र