Ganga Expressway के किनारे बिछेगी 'फूलों की चादर', गुलमोहर और अमलतास की खुशबू से महकेगा रास्ता
गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रयागराज में फल, छायादार और फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें गुलमोहर और अमलताश प्रमुख हैं। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सड़क चाहे नेशनल हाईवे की हो या फिर एक्सप्रेस-वे की, हरियाली से घिरी न हो तो सफर नीरस रहता है। गंगा एक्सप्रेस-वे की स्थिति भी कुछ ऐसी है। इसी को देखते हुए शासन ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधारोपण कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रयागराज में भी इसकी तैयारी चल रही है। यहां पर फल और छायादार प्रजाति के पौधों के साथ गुलमोहर और अमलताश को भी शामिल किया गया है। यह पौधे न सिर्फ तेज धूम में गर्मी से राहत दिलाएंगे, बल्कि इनके आकर्षक फूल यात्रा को यादगार बनाएंगे।
एक्सप्रेस-वे के आसपास का वातावरण बनेगा मनमोहक
प्रयागराज से लेकर मेरठ तक बने इस एक्सप्रेस-वे की करीब 16 किमी सड़क इस जिले की सीमा में आती है। वन विभाग की ओर से इसी क्षेत्र में पौधारोपण कराया जाएगा। वैसे तो एक्सप्रेस-वे की दोनों लेन के किनारे पौधे लगाए जाने थे, लेकिन मेरठ से प्रयागराज की तरफ आने वाली लेन के किनारे इसके लिए जगह ही मिली।
इसके कारण प्रयागराज से मेरठ तरफ वाली लेन पर ही पौधे लगवाए जाएंगे। इसके लिए 12 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर ली गई है। इसमें अर्जुन, जामुन, पीपल, बरगद, पाकड़, नीम सहित अन्य प्रजातियों के लगभग 12 हजार पौधे लगाने की तैयारी है। गुलमोहर और अमलतास सहित फूलों वाली कई प्रजातियों को भी शामिल किया गया है। यह पौधे एक्सप्रेस-वे के आसपास के वातावरण को और आकर्षक बनाएंगे।
खबरें और भी
यह पौधे इस तरह से लगेंगे कि उनकी एक कतार बन जाए। बरगद और पीपल के पौधों के बीच भी निर्धारित दूरी रखी जाएगी। ताकि, आगे चलकर पौधों के विकास में कोई दिक्कत न आए। वन विभाग की नर्सरियों में यह पौधे तैयार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- डेयरी बिजनेस शुरू करने का बेहतरीन मौका, मिनी नंदिनी योजना के तहत बंपर सब्सिडी दे रही योगी सरकार
पौधारोपण व देखरेख के लिए यूपीडा देगा बजट
एक्सप्रेस-वे को हरियाली से सजाने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से वन विभाग को बजट दिया जाएगा। इसी बजट से वन विभाग पौधे लगवाएगा और 10 साल तक उनकी देखरेख करेगा। बजट भले ही अभी मिला न हो, लेकिन वन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधारोपण होना है। इसमें फल और छायादार के साथ फूल वाले पौधों को भी शामिल किया गया है। मानसून में यह पौधे लगाए जाएंगे।
अरविंद कुमार यादव, डीएफओ