Holi Special Trains प्रयागराज से होकर जाएंगी होली स्पेशल ट्रेनें, बिहार-महाराष्ट्र जाना आसान होगा; शेड्यूल जारी
Holi Special Trains होली के त्यौहार को देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों को प्रयागराज से रास्ते चलाएगा। ये ट्रेनें बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे रा ...और पढ़ें

Holi Special Trains प्रयागराज से होली पर घर जाना हुआ आसान, स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज होकर जाएंगी।
HighLights
उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को होली पर्व पर दी राहत
प्रयागराज से होकर जाने वाली आधा दर्जन विशेष ट्रेनें चलेंगी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Holi Special Trains होली के त्यौहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने प्रयागराज और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
प्रयागराज व छिवकी जंक्शन पर होगा ठहराव
Holi Special Trains ये ट्रेनें गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत को उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी। प्रयागराज के यात्रियों के लिए यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश ट्रेनें प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव लेंगी, जिससे यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से छुटकारा मिलेगा।
गुजरात से बिहार के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें
Holi Special Trains रेलवे ने उधना (सूरत) से बिहार के जयनगर और बरौनी के लिए विशेष गाड़ियाँ चलाने का एलान किया है। ये ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित (General) होंगी, जिससे तत्काल यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 09041/42 (उधना-जयनगर): यह ट्रेन 1 मार्च (रविवार) को उधना से चलेगी और 02 मार्च (सोमवार) को तड़के 03:20 बजे प्रयागराज छिवकी पहुँचेगी। वापसी में यह ट्रेन 2 मार्च को जयनगर से चलकर 03 मार्च को दोपहर 12:45 बजे छिवकी स्टेशन आएगी। गाड़ी संख्या 09053/54 (उधना-बरौनी): उधना से 1 मार्च को चलकर यह ट्रेन सोमवार शाम 18:20 बजे प्रयागराज छिवकी पहुँचेगी।
साबरमती से दानापुर (प्रयागराज जंक्शन होकर)
Holi Special Trains गुजरात के साबरमती से बिहार के दानापुर जाने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 09427/28 का संचालन होगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 09:35 बजे आएगी। इसमें 17 स्लीपर और 2 एसी कोच होंगे, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों को आरामदायक सफर मिल सकेगा।
खबरें और भी
पुणे-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल (छिवकी स्टेशन)
पुणे से बिहार की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 01479/80 के तीन-तीन फेरे लगाए जाएंगे।
यह ट्रेन 1, 5 और 9 मार्च को पुणे से चलेगी और आधी रात 00:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुँचेगी। इसमें एसी फर्स्ट क्लास से लेकर जनरल कोच तक की व्यवस्था है।
दक्षिण भारत और मुंबई के लिए भी विकल्प
पोदनूर-बरौनी स्पेशल (06021) : दक्षिण भारत से आने वाली यह ट्रेन 2 और 9 मार्च को चलेगी, जो रात 01:05 बजे छिवकी स्टेशन पर रुकेगी।
बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल (09019) : मुंबई (बांद्रा) से गोरखपुर के बीच चलने वाली यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी, जिससे बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ होगा।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और सुविधा
इन ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज के अलावा मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, कानपुर सेंट्रल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी दिया गया है।
पहले ले लें टिकट
चूंकि इनमें से कुछ गाड़ियां अनारक्षित हैं, इसलिए यात्री सीधे स्टेशन काउंटर से जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणियों के लिए बुकिंग तत्काल शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज का यह इलाका...जहां कभी माफिया का था कब्जा, यहां अब खेल मैदान में युवा निखार रहे प्रतिभा
यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather : पहली मार्च से तेज सहही हवाएं बढ़ाएंगी अधिकतम तापमान, होली पर चटक धूप के आसार