विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIIT इलाहाबाद का 21वां दीक्षा समारोह: 728 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, मेधावियों को दिए जाएंगे 22 पदक

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 10 Sep 2026 02:05 PM (IST)

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) प्रयागराज का 21वां दीक्षा समारोह 12 सितंबर को आयोजित होगा, जिसमें 728 विद्यार्थियों को उपाधियां ...और पढ़ें

IIIT इलाहाबाद के 21वां दीक्षा समारोह की जानकारी देते संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शारद सुतावने व उपस्थित अन्य। जागरण

IIIT इलाहाबाद के 21वां दीक्षा समारोह की जानकारी देते संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शारद सुतावने व उपस्थित अन्य। जागरण

HighLights

  1. वर्ष 2026 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिव्यांश ओमर को अध्यक्ष स्वर्ण पदक मिलेगा

  2. 466 स्नातक व 210 स्नातकोत्तर और 52 शोधार्थी होंगे सम्मानित, 12 सितंबर को दीक्षा समारोह

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी) का 21वां दीक्षा समारोह 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुल 728 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 22 पदक भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रो. अरविंद पी. नाडू होंगे मुख्य अतिथि 

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स,अध्यक्ष प्रो. अरविंद पी. नाडू होंगे। विज्ञानश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रो. भीम सिंह तथा अमूल कुमार, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डिस्क्ट एआई शामिल होंगे।

31 शोधार्थी भी होंगे सम्मानित 

संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शारद सुतावने ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दीक्षां समारोह की तैयारियों और उपाधियों का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 728 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 466 स्नातक, 210 स्नातकोत्तर, एमटेक-पीएचडी की 13 दोहरी उपाधि धारक, एमबीए पीएचडी का एक विद्यार्थी, कार्यरत पेशेवरों के लिए पीएचडी के सात विद्यार्थी तथा 31 शोधार्थी शामिल हैं।

दिव्यांश ओमर को अध्यक्ष स्वर्ण पदक

स्नातक स्तर पर 281 विद्यार्थियों को बीटेक (आइटी), 140 को बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) तथा 45 विद्यार्थियों को बीटेक (बिजनेस इंफॉर्मेटिक्स) की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त एमटेक, एमबीए और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में कुल 210 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी। समारोह में संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 22 पदक दिए जाएंगे। वर्ष 2026 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिव्यांश ओमर को अध्यक्ष स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

काजू साईं उपाध्याय को स्वर्ण पदक मिलेगा 

बीटेक (आईटी) में दिव्यांश ओमर को स्वर्ण, शाह आर्यन को रजत तथा इंदुरु नागा आदित्य रेड्डी को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। बीटेक (ईसीई) में काजू साईं उपाध्याय को स्वर्ण, विधि अग्रवाल को रजत और ध्रुव अग्रवाल को कांस्य पदक मिलेगा। एमबीए में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए यश पंत को स्वर्ण, प्रशांत को रजत तथा मेधा केरशवानी को कांस्य पदक दिया जाएगा।

एमटेक (आइटी) में मांसा पीजी को स्वर्ण

एमटेक (आइटी) में मांसा पीजी को स्वर्ण, उत्कर्ष चौहान को रजत और उत्कर्ष कुमार को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में एमटेक (ईसीई) में मोहम्मद कैफुद्दीन खान को स्वर्ण, दीपक जोशी को रजत तथा सुष्मा को कांस्य पदक मिलेगा। समारोह में अन्य एंडोमेंट पदक भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें मांसा महेंद्र, सृष्टि चक्रवर्ती, दिव्यांश ओमर, काजू साईं उपाध्याय, शाह आर्यन और स्वरूप डोरा को सम्मानित किया जाएगा। प्रो. अनुपम अग्रवाल, डीन-एलुमनी, प्रो. पवन चक्रवर्ती, डीन-एकेडमिक्स, प्रो. मंदार सुभाष कार्यकर्ते, कुलसचिव पंकज मिश्र, जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- IIIT Allahabad के इतिहास में पहली बार 4 छात्रों को 1.58 करोड़ रुपये का पैकेज, BTec प्लेसमेंट में 96.25% चयनित

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर प्रयागराज से हवाई सफर होगा आसान, मुंबई व बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए मिलेंगी ज्यादा उड़ानें