Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2026 : 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर सेल्फी अपलोड कर वंदे मातरम सुनें, डिजिटल प्रमाणपत्र भी मिलेगा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:59 PM (IST)

    Independence Day 2026 स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय रेलवे 'हर घर तिरंगा' अभियान को तकनीक से जोड़ेगा, जहां सेल्फी अपलोड करने पर वंदे मातरम बजेगा और डिजिटल ...और पढ़ें

    इस स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे की खास तैयारी है।

    इस स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे की खास तैयारी है।

    HighLights

    1. स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशनों पर बजेंगे देशभक्ति गीत 

    2. NCR के 64 हजार रेलकर्मी अपने घरों पर फहराएंगे तिरंगा

    3. नौ से 17 अगस्त तक देश भर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Independence Day 2026 इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय रेलवे का अंदाज थोड़ा अलग, तकनीक से लैस और देशभक्ति के अनूठे रंग में रंगा नजर आएगा। वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय रचित अमरगीत वंदे मातरम की गूंज अब भारतीय रेल के विस्तृत नेटवर्क पर यात्रियों के सफर को सुहाना और भावुक बनाएगी। 

    रेलवे स्टेशनों पर वंदे मातरम देशभक्ति का करेंगे संचार 

    जब यात्री प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, झांसी, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ या आगरा फोर्ट जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कदम रखेंगे तो वहां केवल ट्रेनों की आवाजाही के एनाउंसमेंट ही सुनाई नहीं देंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर वाद्य यंत्रों से तैयार 'वंदे मातरम' का संगीतमय संस्करण यात्रियों में देशभक्ति का संचार करेगा। रात होते ही रेलवे स्टेशन, कारखाने, वर्कशाप और प्रशासनिक इमारतें तिरंगे की तीन रंगों वाली विशेष रोशनी से जगमगा उठेंगी।

    पोर्टल पर स्वत: बजेंगे वंदे मातरम के बोल 

    Independence Day 2026 रेलकर्मी और यात्री जब 'हर घर तिरंगा' पोर्टल (harghartiranga.com) पर अपनी सेल्फी अपलोड करेंगे तो स्क्रीन पर वंदे मातरम के बोल अपने-आप (आटोमैटिक) दिखाई देने लगेंगे। यहीं से यात्रियों को एक डिजिटल प्रमाणपत्र भी मिलेगा, जिसे वह डाउनलोड या साझा कर सकेंगे।

    रेलकर्मी घरों पर 9 दिन फहराएंगे तिरंगा 

    स्टेशनों पर यात्रियों के लिए विशेष 'तिरंगा सेल्फी बूथ' भी तैयार किए जा रहे हैं। नौ से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन होगा। उत्तर मध्य रेलवे के ही 64 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने घरों पर नौ दिनों तक गर्व से तिरंगा फहराएंगे।

    खबरें और भी

    सभी मंडलों में तैयारियां पूरी : सीपीआरओ 

    Independence Day 2026 एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि इस नौ-दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर सभी मंडलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभात फेरियों, रैलियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय रेल देश की एकता, अखंडता और अटूट देशभक्ति का संदेश पूरे विश्व को देने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Vande Bharat में छत से टपका पानी, यात्री की शिकायत पर बदली सीट; ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज होकर जा रही थी नई दिल्ली

    यह भी पढ़ें- SSC JE Result 2025 : जूनियर इंजीनियर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन