विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल पटरियों की निगहबानी करने वाले ट्रैक मेंटेनरों को खुशखबरी, सितंबर में मिलेगा साइकिल भत्ते का बकाया एरियर

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Thu, 20 Aug 2026 07:26 PM (IST)

प्रयागराज के ट्रैक मेंटेनरों को वर्ष 2016 से लंबित साइकिल अनुरक्षण भत्ते का बकाया सितंबर माह में मिलेगा। यह सफलता ...और पढ़ें

ट्रैक मेंटेनरों को लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली, साइकिल भत्ते का बकाया एरियर अगले माह मिलेगा। जागरण आर्काइव फोटो।

ट्रैक मेंटेनरों को लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली, साइकिल भत्ते का बकाया एरियर अगले माह मिलेगा। जागरण आर्काइव फोटो। 

HighLights

  1. ट्रैक मेंटेनरों को लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार बड़ी सफलता मिली

  2. 2016 से लंबित साइकिल अनुरक्षण भत्ते का बकाया का रास्ता साफ

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। धूप, आंधी और कड़ाके की ठंड में रेल पटरियों की निगहबानी करने वाले ट्रैक मेंटेनरों के लंबे संघर्ष को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2016 से लंबित साइकिल अनुरक्षण भत्ते का बकाया (एरियर) अब कर्मचारियों के खातों में आने का रास्ता साफ हो गया है। मौजूदा भत्ता मिलना तो शुरू हो गया था, लेकिन बकाया एरियर अटका हुआ था।

केंद्रीय श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाया था 

टालमटोल से परेशान होकर रेलकर्मियों ने केंद्रीय श्रम विभाग का दरवाजा खटखटाया था। श्रम विभाग में दर्ज शिकायत और बढ़ती सख्ती के बाद उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल प्रशासन हरकत में आया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर बताया कि सभी पात्र ट्रैकमेंटेनरों को पिछले तीन वर्षों के साइकिल भत्ते के एरियर का भुगतान आगामी सितंबर माह के नियत वेतन के साथ कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों के हक-संघर्ष की बड़ी जीत बताई 

मंडल इंजीनियर (ट्रैक) ने सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को इस संबंध में औपचारिक लिखित सूचना भेज दी है। एनसीआरईएस के मंडल मंत्री चंदन सिंह ने बताया कि लंबे समय से यूनियन इसके लिए संघर्षरत थी। वर्ष 2016 से चले आ रहे इस वित्तीय गतिरोध को अब सुलझा लिया है। यह कर्मचारियों के हक और संघर्ष की बड़ी जीत है।

यह भी पढ़ें- Indian Railways JE Recruitment : अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जेई भर्ती में 36 नए पद बढ़े, अब 4029 पदों पर नियुक्ति

यह भी पढ़ें- IIIT Allahabad 21st Convocation : आईआईटी के दीक्षा समारोह में 22 मेधावियों को मिलेंगे पदक, दिव्यांश ओमर को 3 गोल्ड मेडल