विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railways JE Recruitment : अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जेई भर्ती में 36 नए पद बढ़े, अब 4029 पदों पर नियुक्ति

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Thu, 20 Aug 2026 01:50 PM (IST)

RRB JE Recruitment रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो सामग्री अधीक्षक भर्ती में 36 नए पद जोड़े ...और पढ़ें

RRB JE Recruitment जेई भर्ती में 36 नए पद जोड़ने का,रेलवे भर्ती बोर्ड ने शुद्धिपत्र जारी किया है।

RRB JE Recruitment जेई भर्ती में 36 नए पद जोड़ने का,रेलवे भर्ती बोर्ड ने शुद्धिपत्र जारी किया है।

HighLights

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया शुद्धिपत्र, रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक तथा कनिष्ठ अभियंता के पद बढ़े

  2. 35400 रुपये शुरुआती मूल वेतन, भौतिक व रसायन विज्ञान में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB JE Recruitment भारतीय रेल में तकनीकी पदों पर रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने बड़ा अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर (जेई) और डिपो सामग्री अधीक्षक के पदों के लिए जारी केंद्रीयकृत रोजगार सूचना में संशोधन करते हुए कुल 36 नए पदों की बढ़ोतरी की है।

रिक्तियों की संख्या में बदलाव

पहले इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,993 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं, लेकिन अब नए पदों के शामिल होने के बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 4,029 हो गई है। भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में शुद्धिपत्र जारी कर दिया है। इसमें रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (सीएमए) के 35 पद और सिकंदराबाद बोर्ड के तहत कनिष्ठ अभियंता (विद्युत/टीआरएस) का 1 अतिरिक्त पद शामिल किया गया है। अब इस भर्ती का नाम संशोधित होकर कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक भर्ती हो गया है।

वेतनमान और शैक्षणिक योग्यता

RRB JE Recruitment रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक पद के लिए सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर 6 निर्धारित किया गया है, जिसमें 35,400 रुपये का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष (1 जनवरी 2027 के आधार पर) रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के साथ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों में विज्ञान स्नातक (बीएससी) उपाधि अनिवार्य है।

बोर्डवार पदों का विवरण

रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के कुल 35 रिक्त पदों में सर्वाधिक 15 पद चेन्नई बोर्ड (11 पद दक्षिण रेलवे और 4 पद सवारी डिब्बा कारखाना-आईसीएफ) को मिले हैं। इसके अलावा भोपाल बोर्ड में 7 पद, पटना बोर्ड में 7 पद, गुवाहाटी बोर्ड में 4 पद तथा प्रयागराज और बेंगलुरु बोर्ड में 1-1 पद निर्धारित किए गए हैं।

पाठ्यक्रम और चिकित्सीय मानक जारी

RRB JE Recruitment रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस पद की परीक्षा के लिए भौतिकी और रसायन विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित विस्तृत पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के लिए बी-1 और बी-2 चिकित्सीय मानक भी तय किए गए हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत शर्तों और नियमों के लिए अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- IIIT Allahabad 21st Convocation : आईआईटी के दीक्षा समारोह में 22 मेधावियों को मिलेंगे पदक, दिव्यांश ओमर को 3 गोल्ड मेडल 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 48 घंटे बिजली गुल, देवघाट के 200 घरों में अंधेरा; आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र का देर रात तक किया घेराव