विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश भर की रेलवे कालोनियों में पाइप से पहुंचेगी रसोई गैस, कर्मियों के घरों से LPG सिलेंडर की होगी छुट्टी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 11 Jul 2026 07:27 PM (IST)

रेलवे बोर्ड ने देश भर की आवासीय कालोनियों में एलपीजी सिलेंडर की जगह पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) पहुंचाने का ...और पढ़ें

देश भर की रेलवे कालोनियों में एलपीजी के स्थान पर पीएनजी की आपूर्ति होगी।

देश भर की रेलवे कालोनियों में एलपीजी के स्थान पर पीएनजी की आपूर्ति होगी।

HighLights

  1. तीन माह के लिए सिक्योरिटी डिपाजिट भी माफ किया जाएगा

  2. रेलवे बोर्ड का सभी जोन को पीएनजी को बढ़ावा देने का निर्देश

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे की आवासीय कालोनियों और कारखानों में आने वाले दिनों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। प्रयागराज समेत देश भर के लाखों रेल कर्मचारियों के घरों से अब पारंपरिक रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की छुट्टी होने जा रही है। केंद्र सरकार के स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा अभियान के तहत अब रेलवे कालोनियों में सीधे पाइप के जरिए नेचुरल गैस यानी पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचाई जाएगी।

बिना रुकावट कर्मियों को मिलेगा ईंधन 

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार ने देश के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस पहल से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि रेल कर्मचारियों को भी सस्ता, सुरक्षित और 24 घंटे बिना किसी रुकावट के खाना पकाने का ईंधन मिल सकेगा।

गैस कंपनियों ने 3 माह सिक्योरिटी डिपाजिट माफ किया 

गैस वितरण कंपनियों ने सरकारी और रक्षा क्षेत्र की आवासीय कालोनियों में नए घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर लगने वाली सिक्योरिटी डिपाजिट (सुरक्षा राशि) को तीन महीने के लिए पूरी तरह माफ कर दिया है। यह विशेष छूट 17 जून 2026 से प्रभावी हो चुकी है, जिससे कर्मचारियों को नया गैस कनेक्शन लेते समय एक बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों को दिया आदेश 

रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की रेल कालोनियों की तुरंत समीक्षा करें और जहां भी गैस पाइप लाइन का नेटवर्क उपलब्ध है, वहां स्थानीय गैस एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर तेजी से काम शुरू कराएं। इसकी निगरानी खुद जोनल स्तर पर की जाएगी और हर तीन महीने में इसकी प्रगति रिपोर्ट सीधे रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि पीएनजी के लिए बोर्ड के आदेश का पालन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- RRB JE Answer Key 2025 : जूनियर इंजीनियर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर दर्ज कराएं आपत्ति

यह भी पढ़ें- जूनियर ट्रैक मेंटेनर नहीं बन सकेंगे गैंग मेट और कीमैन, रेलयात्रा अधिक सुरक्षित बनाने को रेलवे का बड़ा प्रशासनिक बदलाव