Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जूनियर ट्रैक मेंटेनर नहीं बन सकेंगे गैंग मेट और कीमैन, रेलयात्रा अधिक सुरक्षित बनाने को रेलवे का बड़ा प्रशासनिक बदलाव

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:30 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रा सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है, जिसके तहत अब गैंग मेट और कीमैन जैसे महत्वपूर्ण पद केवल वरिष्ठ और अनुभवी ट्रैक मेंट ...और पढ़ें

    भारतीय रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीनियर स्टॉफ की तैनाती करेगा। फोटो : जागरण आर्काइव

    भारतीय रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीनियर स्टॉफ की तैनाती करेगा। फोटो : जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. ट्रैक मेंटेनर श्रेणी के सबसे सीनियर कर्मी को ही दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

    2. ट्रैक मेंटेनर-थ्री और फोर से वापस ली जाएगी गैंग मेट और कीमैन की जिम्मेदारी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे ने रेलयात्रा को और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इसके तहत अब रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और गैंग के संचालन की जिम्मेदारी केवल अनुभवी और वरिष्ठ कर्मचारियों के हाथों में ही रहेगी।

    जूनियर कर्मियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर रोक 

    देशभर के विभिन्न रेल मंडलों में जूनियर कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने वाली व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले से अब ट्रैक मेंटेनर श्रेणी के सबसे सीनियर और योग्य कर्मियों को ही गैंग मेट और कीमैन जैसे संवेदनशील पदों पर तैनात किया जाएगा।

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में यह बदलाव लागू

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में यह बदलाव लागू होने के साथ इसे एनसीआर समेत सभी जोन में अपनाया जा रहा है। नए नियमों के अनुसार अब सीनियर ट्रैक मेंटेनर-वन को गैंग मेट बनाया जाएगा जो पूरी टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि जूनियर ट्रैक मेंटेनर-वन को कीमैन का जिम्मा मिलेगा जिनका काम रोजाना पटरियों की पैदल जांच करना होता है।

    15 जुलाई तक का समय

    रेलवे प्रशासन ने पाया था कि कई जगहों पर नियमों की अनदेखी कर बेहद जूनियर स्तर के कर्मचारियों यानी ट्रैक मेंटेनर-थ्री और फोर को ये सीटें सौंप दी गई थीं, जिसे सुधारने के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। यदि किसी गैंग में ट्रैक मेंटेनर-वन उपलब्ध नहीं होंगे, तो वहां सीनियर ट्रैक मेंटेनर-टू को कीमैन बनाया जाएगा। 

    खबरें और भी

    नियम का सख्ती से होगा पालन 

    इस फैसले से रेल संरक्षा में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और गैंग के संचालन की जिम्मेदारी केवल अनुभवी और वरिष्ठ कर्मचारियों के हाथों में रहे इस नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- रेलवे में शिक्षक भर्ती : RRB ने टीचिंग स्किल टेस्ट का कार्यक्रम धोषित किया, 1,036 पदों पर होगी नियुक्तियां

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज-मुंबई दुरंतो को प्रतिदिन चलाने, अहमदाबाद सुपरफास्ट के फेरे बढ़ाने का पुन: प्रस्ताव रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखा