Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB JE Answer Key 2025 : जूनियर इंजीनियर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर दर्ज कराएं आपत्ति

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 12:54 PM (IST)

    RRB JE Answer Key 2025 आरआरबी प्रयागराज ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डीएमएस और सीएमए भर्ती की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आधिकारिक वे ...और पढ़ें

    RRB JE Answer Key 2025 उत्तर कुंजी जारी, ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं।

    RRB JE Answer Key 2025 उत्तर कुंजी जारी, ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं।

    HighLights

    1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर सही उत्तर कुंजी देखें, ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं

    2. जेई डीएमएस और सीएमए भर्ती 2025 के विभिन्न पदों के लिए दो जुलाई को हुई थी परीक्षा 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB JE Answer Key 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डीएमएस और सीएमए भर्ती 2025 के विभिन्न पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-दो) की उत्तर कुंजी (आंसर की) और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा बीते दो जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।

    ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं

    RRB JE Answer Key 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने प्रश्न, उनके जवाब और सही उत्तर कुंजी देख सकते हैं। इसके साथ ही, यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

    17 जुलाई तक अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कराएं 

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रश्नों और उत्तरों को देखने तथा आपत्ति दर्ज करने की यह ऑनलाइन सुविधा 10 जुलाई 2026 को रात नौ बजे से जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आगामी 17 जुलाई 2026 को रात 11:50 बजे तक ही अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे और ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकेंगे। इस तय समय सीमा के बाद उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का कोई अनुरोध या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

    यहां दर्ज कराएं आपत्ति
    https://rrbpryj.gov.in

    आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न देनी होगी फीस 

    नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये (प्लस लागू बैंक सर्विस चार्ज) का शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति जांच में सही पाई जाती है, तो उसके द्वारा भुगतान की गई फीस बैंक शुल्क काटकर उसी खाते में वापस (रिफंड) कर दी जाएगी। ऑनलाइन भुगतान किया गया था।

    खबरें और भी

    आपत्ति पर रेलवे भर्ती बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा 

    RRB JE Answer Key 2025 फीस का भुगतान रुपे कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआइ या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया और दिशा-निर्देश आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर उपलब्ध हैं। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम तारीख 17 जुलाई 2026 से काफी पहले अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। आपत्ति पर रेलवे भर्ती बोर्ड का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।

    यह भी पढ़ें- जूनियर ट्रैक मेंटेनर नहीं बन सकेंगे गैंग मेट और कीमैन, रेलयात्रा अधिक सुरक्षित बनाने को रेलवे का बड़ा प्रशासनिक बदलाव

    यह भी पढ़ें- रेलवे में शिक्षक भर्ती : RRB ने टीचिंग स्किल टेस्ट का कार्यक्रम धोषित किया, 1,036 पदों पर होगी नियुक्तियां