विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में दर्दनाक घटना: पानी में डूबे पुल पार करते समय युवक बाइक समेत ससुर खदेरी नदी में समाया, चली गई जान

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 04 Sep 2026 04:39 PM (IST)

कौशांबी में एक दर्दनाक घटना में, गौसपुर कटहुला गांव के पास ससुर खदेरी नदी पर पानी में डूबे पुल को ...और पढ़ें

कौशांबी में ससुर खदेरी नदी में युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़। जागरण

कौशांबी में ससुर खदेरी नदी में युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़। जागरण

HighLights

  1. चायल के एयरपोर्ट क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव में हुई दर्दनाक घटना

  2. प्रयागराज जिले के ऊंचवा गढ़ी डाही के राजापुर निवासी था इरफान

संसू, जागरण, चायल (कौशांबी)। एयरपोर्ट क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव स्थित ससुर खदेरी नदी पर बने पुल को शुक्रवार दोपहर एक बाइक सवार युवक से पार कर रहा था। इस बीच वाहन फिसलने से वह बाइक समेत गहरे पानी में समा गया। पुल नदी के पानी में डूबा था। साथ में बाइक सवार उसका दोस्त  पुल को पानी में डूबे देखा तो पहले ही उतर चुका था।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। काफी तलाश के के बाद युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस हादसे की जानकारी के बाद रोते-बिलखते स्वजन अस्पताल पहुंचे।

प्रयागराज के ऊंचवा गढ़ी डाही राजापुर निवासी 45 वर्षीय इरफान पुत्र मोहम्मद आयूब शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार को वह बाइक से साथी आलोक कुमार पांडेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय करोटी सोरांव के साथ जमीन (प्लाट) देखने के लिए गांजा गांव के लिए निकला था।

दोपहर करीब एक बजे जैसे ही दोनों गौसपुर कटहुला और गांजा के बीच बने ससुर खदेरी नदी के पुल के समीप पहुंचे। पुल के ऊपर पानी देख पीछे बैठे आलोक कुमार बाइक से नीचे उतर गया और इरफान को भी वापस लौटने के लिए कहा। वहां मौजूद चरवाहों ने भी उसे लौटने की सलाह दी।

हालांकि इरफान ने उनकी नहीं सुनी और बाइक से नदी पार करने लगा। पुल पर रेलिंग नहीं होने के चलते वह समझ नहीं सका और नदी में गिर गया। साथी ने स्वजन व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद रोते-बिलखते स्वजन पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से इरफान को नदी से निकाल कर रावतपुर स्थित यूनाइटेड मिडी सिटी अस्पताल ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय का कहना है कि नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। नदी में डूबी उसकी मोटर साइकिल की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: लगातार बारिश से यमुनापार में कोरांव और मेजा की 77 सड़कें क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बाढ़: टोंस के साथ बेलन भी खतरे के निशान से पार, गंगा-यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर