Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएमश्री स्कूलों में सरकार संसाधन तो बढ़ा रही, फिर किस कारण विद्यार्थियों के पंजीयन काफी कम हो रहे?

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 02:52 PM (IST)

    प्रयागराज के 43 पीएमश्री स्कूलों में संसाधनों की वृद्धि के बावजूद इस सत्र में अब तक केवल 838 नए प्रवेश हुए हैं। होलागढ़ के बलिमऊ में सर्वाधिक 64 नामां ...और पढ़ें

    प्रयागराज के पीएमश्री स्कूलों में सरकारी सुविधाओं के बाद भी बच्चों का नामांकन कम हो रहा है।

    प्रयागराज के पीएमश्री स्कूलों में सरकारी सुविधाओं के बाद भी बच्चों का नामांकन कम हो रहा है।

    HighLights

    1. प्रयागराज के 43 पीएमश्री स्कूलों में इस सत्र में अब तक सिर्फ 838 नए प्रवेश

    2. पीएमश्री स्कूलों में सबसे अधिक 64 नामांकन होलागढ़ के बलिमऊ में हुए

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शासन स्तर से पीएमश्री स्कूलों में संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। स्मार्ट क्लास से लेकर पुस्तकालय, प्रयोगशाला और लर्निंग कार्नर सहित कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।पठन-पाठन स्तरीय हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास होते दिख रहे हैं। इसके बावजूद इन विद्यालयों में नए पंजीयन की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

    प्रयागराज में 43 पीएमश्री स्कूल हैं। इनमें अब तक सिर्फ 838 नए प्रवेश हुए हैं। बहादुरपुर के रामपुर, मेजा के गदेरवा, हंडिया के उपरदहा, होलागढ़ के निगधलपुर विद्यालय में अब तक क्रमश: तीन, तीन, सात, आठ नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। मांडा के भारतगंज प्रथम में भी सिर्फ नौ नए विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ।

    रामपुर, गदेरवा और उपरदहा में कक्षा छह में एक भी नया प्रवेश नहीं हुआ। कोरांव के घाव, शंकरगढ़ के अमलिया तरहार में नौ-नौ, बहरिया के सराय लहुरी में दस, इसी विकासखंड के महपुरा, मऊआइमा, प्रतापपुर के सोरो के पीएम श्री स्कूल में 11-111 विद्यार्थी अब तक प्रवेश लिए हैं।

    उरुवा के पट्टीनाथ राय, प्रतापपुर के बेहलखा, जसरा के तातरगंज स्थित स्कूल में 12-12 छात्र छात्राओं का नया प्रवेश हुआ है। सब से अधिक प्रवेश होलागढ़ के बलिमऊ में 64 नए प्रवेश पहली कक्षा में हुए हैं। इसमें 21 विद्यार्थी कक्षा एक में और 29 छात्र कक्षा छह में नामांकित हैं। सभी स्कूलों को मिला लें तो कक्षा एक में कुल 575 प्रवेश हुए हैं। कक्षा छह में यह आंकड़ा 160 है।

    खबरें और भी

    जनपद के सभी विकासखंडों के परिषदीय स्कूलों में पंजीयन की बात की जाए तो कुल नए नामांकन का आंकड़ा 32695 है। बीएसए अनिल कुमार की ओर से जारी आंकड़े को देखें तो नए नामांकन में बहादुरपुर विकासखंड अव्वल है। यहां 1934 नए पंजीयन हुए हैं।

    कोरांव में 1933, सैदाबाद में 1855, शंकरगढ़ में 1737, करछना में 1698, सोरांव में 1676, धनूपुर में 1621, हंडिया में 1609, बहरिया में 1561, भगवतपुर में 1485 नए नामांकन हुए हैं। इस सूची में सब से निचले पायदान पर सोरांव विकासखंड है। यहां 694 नए छात्र छात्राओं ने अलग अलग स्कूलों में नाम लिखवाया है। नगर क्षेत्र में 732, श्रृंगवेपरपुर में 872, मऊआइमा में 893 नामांकन अब तक कराए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज विकास प्राधिकरण का फ्लैट आप भी किराए पर ले सकेंगे, 12 हजार से 18 हजार रुपये देना होगा Rent

    यह भी पढ़ें- रेलवे में बंपर भर्ती : प्रयागराज मंडल में 1250 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की होगी पुन: निर्युक्ति, नोटीफिकेशन जारी